फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Player of the Month Nominees for January announced; Dewald Brevis, Ebadot Hossain, Keegan Petersen

ICC Player of The Month: पहली बार अवॉर्ड के लिए अंडर-19 का खिलाड़ी हुआ नामित, पीटरसन और इबादत से मिलेगी टक्कर

Tue, 08 Feb 2022 05:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में छह पारियों में 84.33 की औसत से 506 रन बनाये थे। इसके अलावा सात विकेट भी लिए थे। ब्रेविस को बेबी एबी डीविलियर्स, बेबी एबी, बेबी एबीडी के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
ICC Player of the Month Nominees for January announced; Dewald Brevis, Ebadot Hossain, Keegan Petersen
कीगन पीटरसन और डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : twitter @ icc

विस्तार

पुरुषों में जनवरी महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए दक्षिण अफ्रीका के दो और बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को नामित किया गया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका के कीगन पीटरसन, अंडर-19 विश्व कप के स्टार डेवाल्ड ब्रेविस और बांग्लादेश के इबादत हुसैन शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग टूर्नामेंट में अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


पीटरसन भारत के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में थे
पीटरसन को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिये प्लेयर आफ द सीरिज चुना गया था। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। पीटरसन ने तीन टेस्ट में 46 की औसत से 276 रन बनाए थे। वहीं, पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए किसी अंडर-19 के स्टार को नॉमिनी में जगह मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए
ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में छह पारियों में 84.33 की औसत से 506 रन बनाये थे। इसके अलावा सात विकेट भी लिए थे। ब्रेविस को बेबी एबी डीविलियर्स, बेबी एबी, बेबी एबीडी के नाम से भी जाना जाता है। उनके खेलने का और शॉट लगाने का स्टाइल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डीविलियर्स जैसा है। ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर आफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।


इबादत हुसैन ने बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाई
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में खेले गए दो टेस्ट मैचों में नौ विकेट झटके थे। उन्होंने पहले टेस्ट में 46 रन देकर छह विकेट लिए थे, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में पहली बार टेस्ट जीता.था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम हार गई थी और सीरीज 1-1 से बराबर रही।

फोटो क्रेडिट- ट्विटर @icc

महिला क्रिकेटरों में श्रीलंका की चामारी अटापट्टू, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन और इंग्लैंड की हीथर नाइट को जनवरी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। इन तीन खिलाड़ियों ने जनवरी महीने में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed