{"_id":"59f758614f1c1b6e548b9c28","slug":"icc-mithali-raj-reaches-in-to-top-spot-of-icc-woman-s-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बल्लेबाजों की ICC रैंकिंग में टॉप पर पहुंची मिताली राज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला बल्लेबाजों की ICC रैंकिंग में टॉप पर पहुंची मिताली राज
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : icc
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज महिलाओं की आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले जारी रैंकिंग में वो दूसरे पायदान पर थीं लेकिन नई रैंकिंग में उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। मिताली के 753 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पैरी हैं। पैरी के 725 अंक हैं। तीसरे स्थान पर न्य़ूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट हैं। उनके 720 अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लेनिंग को चोटिल होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेलने के कारण वह टॉप से चौथे स्थान पर खिसक गई हैं।
विज्ञापन
वहीं गेंदबाजी में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं। गेंदबाजी में टॉप पर दक्षिण अफ्रीका का मेरीजैनी कैप हैं। उन्होंने महिला विश्वरकप में शानदार प्रदर्शन किया था। झूलन के 652 और कैप के 656 रेटिंग प्वाइंट हैं।
विज्ञापन
टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर पहुंच गई है। इसे इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत का फायदा मिला है। विश्वचैंपियन इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं टीम इंडिया चौथे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन