फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc make new rules for world cup 2015

वर्ल्ड कप के इन नियमों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Thu, 29 Jan 2015 10:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Jan 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
icc make new rules for world cup 2015

वर्ल्ड कप 2015 शुरू होने में अब सिर्फ 16 दिनों का वक्त रह गया है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए सभी टीमें अपना दम-खम दिखाने के लिए फुल चार्ज है। क्रिकेटर्स ही नहीं फेंस भी वर्ल्ड कप को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


आईसीसी ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही फेंस को तोहफा देते हुए एक एनरॉयड ऐप लांच किया। इससे क्रिकेट फेंस बिना किसी व्यवधान के क्रिकेट की खबरों का हर अपडेट ले सकते हैं। आईसीसी का दावा है कि यह ऐप वर्ल्ड कप की खबरें सबसे पहले ब्रेक करेगा।
विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार वर्ल्ड कप को पिछले वर्ल्ड कप से अलग बनाने के लिए आईसीसी ने अपने नियमों में कई बदलाव किए है। इन नियमों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओवर में दो बाउसंर की इजाजत

icc make new rules for world cup 2015

आईसीसी का पहला नियम चौंकाने वाला है। हाल ही में क्रिकेट खेलने के दौरान ‌बाउंसर की चपेट में आकर तीन क्रिकेटर्स अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के फ्लिप ह्यूज की सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी।

उसके बाद राजस्‍थान के एक युवा क्रिकेटर रणजीत सुथार की मौत हो गई थी। गेंद रणधीर के गर्दन पर आकर लगी। उसके बाद कराची के युवा बल्लेबाज जीशान की छाती में बाउंसर लगने से मौत हुई।

इन सब के बावजूद आईसीसी ने वर्ल्ड कप में एक ओवर में गेंदबाज को दो बाउंसर फेंकने की इजाजत दी है। इससे पहले गेंदबाज को एक ओवर में सिर्फ एक ही बाउसंर फेंक सकता था।

क्रीज के दोनों छोर पर दो अलग-अलग गेंद

icc make new rules for world cup 2015

वर्ल्ड कप 2011 के दौरान आईसीसी ने मैच टाई होने की स्थिति में सुपरओवर का प्रावधान किया था। इसमें एक-एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम ही विजेता होती थी। लेकिन अब आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2015 में सुपरओवर को ही हटा दिया है।

नए नियम के अनुसार सेमीफाइनल और क्वार्टरफाइनल दौर में मैच टाई होने की स्थिति में यह देखा जाएगा कि किस टीम ने कम ओवर में ज्यादा रन बनाए हैं या किस टीम के कम विकेट गिरे है। हालां‌कि फाइनल में मैच टाई होने पर आईसीसी ने सुपरओवर को मान्य रखा है।

आईसीसी का एक और नियम पॉवरप्ले को लेकर है। इसमें बैटिंग में 5-5 ओवर के दो पॉवरप्‍ले होंगे। जो 16 से 40 ओवरों के बीच कभी भी लिए जा सकते हैं। इसके अलावा क्रीज के दोनों छोर से अलग-अलग गेंद फेंकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed