फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Latest T20 Rankings Hardik pandya gains Eight Spots, Suryakumar and Bhuvneshwar in Top ten

ICC T20 Rankings: ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक को आठ स्थान का फायदा, सूर्यकुमार-भुवनेश्वर भी टॉप 10 में शामिल

Wed, 31 Aug 2022 03:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 03:49 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वो टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 

विज्ञापन
ICC Latest T20 Rankings Hardik pandya gains Eight Spots, Suryakumar and Bhuvneshwar in Top ten
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लेने और 33 रन बनाने वाले हार्दिक पांड्या को ऑलराउंडर रैंकिंग में आठ स्थान का फायदा हुआ है। वो पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार आठवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे और 17 गेंद में 33 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत वो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। एशिया कप में अपने दोनों लीग मैच जीतकर सुपर चार में जगह बनाने वाली अफगानिस्तान टीम के कई खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


राशिद खान को दो स्थान का फायदा मिला है और गेंदबाजों की रैंकिंग में वो तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। उनके पास 708 रेटिंग प्वाइंट हैं। तबरेज शम्सी 716 प्वाइंट के साथ  दूसरे स्थान पर हैं।  वहीं, कंगारू तेज गेंदबाज इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके पास 792 प्वाइंट हैं। राशिद के साथी मुजीब उर रहमान को भी सात स्थान का फायदा हुआ है और वो टॉप 10 में शामिल हो चुके हैं। भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 26 रन देकर चार विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार आठवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान दूसरे स्थान पर पहुंचे
बल्लेबाजों में टॉप 10 में कोई नया खिलाड़ी नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने सूर्यकुमार यादव को पीछे करके दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बाबर पहले स्थान पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के हजरातुल्लाह जजाई को तीन स्थान का फायदा हुआ है, वो अब 14वें स्थान पर हैं। वहीं, रहमनुल्ला गुरबाज पांच स्थानों के फायदे के साथ 29वें स्थान पर हैं। 

टेस्ट रैंकिंग में बेन स्टोक्स का जलवा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बने स्टोक्स ने पहले शतक लगाया फिर पहली पारी में 17 रन देकर दो विकेट लिए और दूसरी पारी में 30 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौ स्थान का फायदा हुआ है। वे 18वें स्थान पर आ चुके हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में उन्हें पांच स्थान का फायदा हुआ है और 38वें स्थान पर आ गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। भारत के रवींद्र जडेजा नंबर एक ऑलराउंडर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed