{"_id":"5f2d654c8ebc3e3d007f443f","slug":"icc-is-the-top-sports-body-for-facebook-video-watch-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC ने रचा इतिहास, फेसबुक पर 1.65 अरब बार देखे गए वीडियो, यह अन्य खेलों की तुलना में दोगुना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ने रचा इतिहास, फेसबुक पर 1.65 अरब बार देखे गए वीडियो, यह अन्य खेलों की तुलना में दोगुना
Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
सार
मार्च में ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी-20 विश्व कप में चैनल को 1.1 अरब वीडियो व्यूज मिले, जो 2018 चरण की तुलना में 1900% ज्यादा थे, जिससे यह अब तक सबसे ज्यादा देखा गया आईसीसी महिला टूर्नामेंट बन गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के वीडियो चैनल को फेसबुक पर इस साल शुरुआती छह महीनों में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा जो अन्य वैश्विक खेल महासंघों की तुलना में दोगुने से अधिक है। आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने कहा कि इसके वीडियो चैनल पर 2020 की पहली छमाही में व्यूज की संख्या 1.65 अरब थी, जो सोशल मीडिया के इस मंच पर अन्य शीर्ष खेल संस्थानों की तुलना में कहीं अधिक है।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा कि यह नतीजे फेसबुक के ‘क्राउडटैंगल्स एनालिसिस’ से लिए गए हैं, उसने कहा कि पिछले 12 महीनों की तुलना में इसका फेसबुक चैनल अपने वर्ग में सबसे ज्यादा व्यस्त पेज रहा। आईसीसी ने कहा, ‘इस चैनल मे इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दिन तब था जब बांग्लादेश ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 के फाइनल में भारत पर जीत हासिल की थी, जिसे 44 लाख दर्शकों ने देखा।’
विज्ञापन