{"_id":"68d56358f24f84891105a40a","slug":"icc-hearing-suryakumar-told-to-refrain-from-making-political-statement-pakistan-players-called-on-friday-know-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Hearing: पीसीबी की शिकायत पर आईसीसी ने की सुनवाई, सूर्यकुमार को मिली राजनीतिक बयानबाजी से बचने की सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Hearing: पीसीबी की शिकायत पर आईसीसी ने की सुनवाई, सूर्यकुमार को मिली राजनीतिक बयानबाजी से बचने की सलाह
Thu, 25 Sep 2025 09:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:14 PM IST
सार
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को गुरुवार को आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक आधिकारिक सुनवाई के दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक बयान देने से परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को गुरुवार को आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक आधिकारिक सुनवाई के दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक बयान देने से परहेज करने की सलाह दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय कप्तान की शिकायत की थी जिस पर सुनवाई हुई। वहीं, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा दायर शिकायत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
पीसीबी ने जताई थी सूर्यकुमार के बयान पर आपत्ति
पीसीबी ने 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद निर्धारित सात दिन की अवधि के भीतर शिकायत दर्ज की थी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था और भारतीय टीम की जीत को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति भी एकजुटता व्यक्त की थी।
टूर्नामेंट सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'सूर्यकुमार आज आईसीसी की सुनवाई में शामिल हुए। उनके साथ बीसीसीआई के सीओओ और क्रिकेट संचालन प्रबंधक थे। रिचर्डसन ने उन्हें समझाया कि उन्हें किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिसे राजनीतिक प्रकृति का माना जा सके। प्रतिबंध का अभी पता नहीं चल पाया है। चूंकि यह लेवल 1 के तहत आता है, इसलिए यह या तो चेतावनी हो सकती है या मैच फीस में 15 प्रतिशत कटौती का वित्तीय जुर्माना।'

सूर्यकुमार ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की थी एकजुटता
सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, 'मैं कुछ कहना चाहता हूं और यह मौका भी सही है। हम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं और इनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं यह जीत (पाकिस्तान के खिलाफ) हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करता हूं जिन्होंने काफी बहादुरी दिखाई है। उम्मीद है कि वे आगे भी हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें खुशी देने का मौका मिलेगा, हम उनके चेहरे पर हंसी लाते रहेंगे।'

बीसीसीआई ने रऊफ और साहिबजादा के भड़काऊ इशारों पर जताई आपत्ति
भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ आईसीसी के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। समझा जाता है कि बीसीसीआई ने बुधवार को दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आईसीसी को ईमेल भेजा है। आईसीसी इस मामले में सुनवाई करेगी क्योंकि साहिबजादा और रऊफ ने लिखित में इन आरोपों का खंडन किया है। उन्हें सुनवाई के लिए आईसीसी एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है।
नकवी ने पोस्ट किया रोनाल्डो का वीडियो
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मामले को और तूल देते हुए बुधवार को 'एक्स' पर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक धीमी गति का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी को यह इशारा करते हुए देखा गया था कि एक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, कुछ ऐसा ही इशारा रऊफ ने पिछले रविवार को मैदान पर किया था। वीडियो में रोनाल्डो संभवतः यह समझा रहे थे कि कैसे उनका डायरेक्ट फ्री-किक नीचे की ओर जाकर गोल में प्रवेश कर गया। नकवी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन होने के अलावा, अपने देश के गृह मंत्री भी हैं और भारत के खिलाफ उत्तेजक बयान देने के लिए जाने जाते हैं।