फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC have confirmed the dates and venues for this year ICC Women's ODI World Cup starts from September 30

Women's ODI World Cup: आईसीसी ने महिला विश्व कप के तारीखों और स्थानों की पुष्टि की, 30 सितंबर से होगी शुरुआत

Mon, 02 Jun 2025 05:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे जिसमें बंगलूरू का एम चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम शामिल है।

विज्ञापन
ICC have confirmed the dates and venues for this year ICC Women's ODI World Cup starts from September 30
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की तारीखों और आयोजन स्थल की घोषणा कर दी है। यह वैश्विक टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा जिसका फाइनल मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा। इसके मुकाबले भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे जिसमें बंगलूरू का एम चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम शामिल है। 
विज्ञापन

दो नवंबर को खेला जाएगा फाइनल
महिला वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत बंगलूरू में 30 सितंबर को होने वाले मैच से रहेगी। उद्घाटन मुकाबले में भारत की टीम खेलेगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन 12 साल बाद भारत में किया जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 अक्तूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 30 अक्तूबर को बंगलूरू में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को तैयारियों के लिए दो दिन का समय मिलेगा। महिला वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला दो नवंबर को बंगलूरू या कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आठ टीमें लेंगी हिस्सा 
महिला वनडे विश्व कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के तौर पर उतरेगी। उसने 2022 में न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया सात बार खिताब जीत चुकी है और वह टूर्नामेंट इतिहास की सबसे सफल टीम है।

भारत पहले इसका इकलौता मेजबान था लेकिन टूर्नामेंट के मैच अब बंगलूरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जाएंगे। कोलंबो को इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए भारत नहीं आयेगा और इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, यह टूर्नामेंट बंगलूरू में 30 सितंबर से शुरू होगा। भारत में 12 साल बाद महिला क्रिकेट विश्व कप कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed