फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC has released the schedule for the Men's Under-19 Cricket World Cup 2026 India, Pakistan not in same group

ICC U19 WC: अंडर-19 विश्व कप का कार्यक्रम जारी, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं; 15 जनवरी से होगा टूर्नामेंट

Wed, 19 Nov 2025 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Nov 2025 07:20 PM IST
सार

अंडर-19 विश्व कप में चार ग्रुप होंगे जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद सुपर छह चरण होगा जिसमें से चार टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और फिर फाइनल मैच हरारे में होगा।

विज्ञापन
ICC has released the schedule for the Men's Under-19 Cricket World Cup 2026 India, Pakistan not in same group
अंडर-19 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप का कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया है। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन 15 जनवरी से छह फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 41 मैच खेले जाएंगे जिसका खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। दिलचस्प बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन

चार ग्रुपों में बंटी टीमें
अंडर-19 विश्व कप में चार ग्रुप होंगे जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद सुपर छह चरण होगा जिसमें से चार टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और फिर फाइनल मैच हरारे में होगा। शुरुआती दिन भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगा, जबकि जिम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से होगा। तंजानिया टूर्नामेंट में अपना डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलकर करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्थल पर खेले जाएंगे मैच 
अंडर-19 विश्व कप के मुकाबले पांच स्थल पर खेले जाएंगे इनमें जिम्बाब्वे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब शामिल है। वहीं, नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल में इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे। भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड हैं। वहीं, ग्रुप सी में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका होंगे। चौथे और आखिरी ग्रुप डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका होंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भारत का कार्यक्रम
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की। इस टूर्नामेंट के जरिये तंजानिया पदार्पण करेगा, जबकि जापान की 2020 के बाद वापसी होगी। भारत को 15 जनवरी को अमेरिका से खेलना है। इसके बाद 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलना है। भारत के सभी मैच बुलावायो में होंगे। पहले दौर से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स खेलेंगी जिसमें छह छह टीमों के दो समूह होंगे।
 

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम...
U19 CWC26 Full Fixture 21X9
PS: ICC
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed