फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC has decided 10 venues for West Indies-USA for T20 World Cup know where the matches will be held

T20 World Cup: आईसीसी ने टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज-अमेरिका के 10 जगह तय किए, जानें कहां-कहां होंगे मैच

Fri, 22 Sep 2023 09:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 22 Sep 2023 09:34 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें बड़े पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। 15 टीमों की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। आने वाले महीनों में अमेरिका, एशिया और अफ्रीका क्वालीफायर से शेष पांच स्थानों का निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
ICC has decided 10 venues for West Indies-USA for T20 World Cup know where the matches will be held
टी20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल वेस्टइंडीज-अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए जगह का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत चार जून को होगी। वहीं, फाइनल मैच 20 जून को खेला जाएगा। आईसीसी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को इस बात का खुलासा किया कि मैच कहां-कहां होंगे। उसने अमेरिका के तीन जगह पहले ही तय कर दिए थे। डलास, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में मैचों का आयोजन होगा। अब आईसीसी ने बताया कि वेस्टइंडीज के सात मैदानों पर मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


आईसीसी ने एंटीगुआ और बारबुडा, बारबाडोस, डोमिनिका, गुयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट-ग्रेनेडाइंस और त्रिनिदाद और टोबैगो के नाम तय किए हैं। यह पहली बार है जब टी20 विश्व कप अमेरिका में खेला जाएगा। वैश्विक टूर्नामेंट के लिए सह-मेजबानों का चयन नवंबर 2021 में किया गया था। कई विकल्पों के व्यापक मूल्यांकन के बाद अब स्थानों का चयन किया गया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में 20 टीमें खेलेंगी
टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें बड़े पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। 15 टीमों की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। आने वाले महीनों में अमेरिका, एशिया और अफ्रीका क्वालीफायर से शेष पांच स्थानों का निर्धारण किया जाएगा। मेजबान होने के नाते अमेरिका और वेस्टइंडीज को पहले ही जगह मिल चुकी है। 2022 टी20 विश्व कप में टॉप-8 में रहने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टीमों ने भी जगह बनाई
पिछले टी20 विश्व कप के अंत में आईसीसी पुरुष टी20 टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के कारण बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने क्वालीफाई किया। अब तक आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पीएनजी ने क्वालीफायर के माध्यम से अपनी जगह पक्की कर ली है।


आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, "हमें उन सात कैरेबियाई स्थानों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो अब तक के सबसे बड़े आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसमें 20 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह वेस्टइंडीज द्वारा आयोजित तीसरा आईसीसी सीनियर पुरुष टूर्नामेंट होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed