फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC goofs up, calls #RahulDravid left-handed batsman in Hall of Fame 

आईसीसी से हुई बड़ी भूल, राहुल द्रविड़ को बताया बाएं हाथ का बल्लेबाज

Sat, 21 Sep 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 21 Sep 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
ICC goofs up, calls #RahulDravid left-handed batsman in Hall of Fame 
राहुल द्रविड़

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी से एक बड़ी भूल हो गई। खेल की सर्वोच्च संस्था ने अपनी वेबसाइट पर हॉल ऑफ फेम की सूची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को दाएं हाथ के बल्लेबाज की जगह बाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है।

विज्ञापन


आईसीसी की वेबसाइट पर द्रविड़ के सामने लिखा है, 'बैटिंग : लेफ्ट हैंड (बाएं हाथ)।' आईसीसी की इस बड़ी गलती की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। साथ ही ट्रोल भा किया जा रहा है।
विज्ञापन



 

गौरतलब है कि द्रविड़ को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वह इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बने थे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर ने पिछले साल तिरुवनंतपुरम में भारत और विंडीज के बीच खेले गए पांचवें मैच से पहले कैप देकर यह सम्मान दिया था। 

बता दें कि द्रविंड के साथ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी क्लारे टेलर को भी जुलाई में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। द्रविड़ ने भारत के लिए साल 1996 से लेकर 2012 तक 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले हैं। बता दें कि द्रविड़ के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24,177 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed