फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc discussed over delhi test pollution in february meeting

INDvSL: स्मॉग के बीच हुए दिल्ली टेस्ट पर चर्चा करेगी ICC, कई खिलाड़ियों ने की थी उल्टी

Sat, 09 Dec 2017 07:52 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
icc discussed over delhi test pollution in february meeting
श्रीलंका टीम - फोटो : twitter
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली में खेला गया था, जो अपनी खराब एयर क्वालिटी की वजह से विवादों में रहा। श्रीलंकाई टीम मैदान पर मास्क पहनकर फील्डिंग करती हुई नजर आई, यहां तक तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और मोहम्मद शमी ने तो उल्टी तक कर दी थी। 
विज्ञापन


इस बीच इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) ने बीसीसीआई को खत लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि दिल्ली में खेला गया टेस्ट मैच खराब एयर क्वालिटी के अंदर खेला गया था, जो कि किसी भी खिलाड़ी के लिए सही नहीं था। इसके असाला श्रीलंका टीम के मैनेजर असंका गुरुसिंहा ने आईसीसी से कहा है कि आगे जब भी कहीं मैच हो वहां पर एयर क्वालिटी के मीटर लगाए जाए। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दिल्ली में हुए टेस्ट मैच को नोटिस किया है और हमने पहले ही साफ कर दिया है कि इसकी जांच पहले मेडिकल कमेटी करेगी। इसके बाद जो भी रिपोर्ट पेश की जाएगी, उसपर फरवरी में होने वाली आईसीसी की मीटिंग में चर्चा की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः INDvsSL: कोटला में जब 'मछली' की तरह तड़पने लगी श्रीलंकाई टीम, तो कइयों ने छोड़ा मैदान

दिल्ली के प्रदूषित वातावरण में टेस्ट मैच आयोजित करने पर आईएमए ने बीसीसीआई और विनोद राय (सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष) को पत्र लिखकर कहा है कि जिन हालातों में यह मैच हुआ उसमें श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों को दिक्कत हुई है। इस मैच के दौरान खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed