{"_id":"5cda645abdec22074d53b92b","slug":"icc-cricket-world-cup-2019-every-team-to-have-dedicated-anti-corruption-officer-during-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup में फिक्सिंग को लेकर ICC ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup में फिक्सिंग को लेकर ICC ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है
Tue, 14 May 2019 12:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 14 May 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
विश्व कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके। डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया, ‘इससे पहले आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के अधिकारी हर वेन्यू पर तैनात रहते थे। इसके कारण टीमों को टूर्नामेंट के दौरान कई अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था।’
विज्ञापन
इसमें कहा गया, ‘अब एक ही अधिकारी हर टीम के साथ अभ्यास मैच से टूर्नामेंट के अंत तक रहेगा और उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी। उनके साथ अभ्यास और मैचों के लिए भी जाएगा।’
विज्ञापन
यह विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की आईसीसी की कवायद का हिस्सा है।