फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Chief Executive Manu Sawhney will leave the organization with immediate effect

बड़ी खबर: आईसीसी ने सीईओ मनु साहनी पर की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से पद से हटाया

Thu, 08 Jul 2021 08:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

आईसीसी ने साहनी को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कहा है। साहनी के हटने के बाद जियोफ अलार्डिस आईसीसी के सीईओ का पद संभालेंगे। 

विज्ञापन
ICC Chief Executive Manu Sawhney will leave the organization with immediate effect
मनु साहनी

विस्तार

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गुरुवार को सीईओ मनु साहनी पर बड़ी कार्रवाई की। आईसीसी ने साहनी को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कहा है। साहनी के हटने के बाद जियोफ अलार्डिस आईसीसी के सीईओ का पद संभालेंगे। आईसीसी ने बयान में कहा, 'मुख्य कार्यकारी मनु साहनी तुरंत प्रभाव से संगठन छोड़ रहे हैं। ज्योफ अलार्डिस कार्यकारी सीईओ का काम पूर्ववत संभालते रहेंगे।' साहनी को अपने साथियों के साथ सख्त व्यवहार के कारण मार्च में जांच लंबित रहने तक अवकाश पर भेज दिया गया था। साहनी ने विश्व संस्था की उनके खिलाफ जांच को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया था। वह 2019 में आईसीसी विश्व कप के बाद डेव रिचर्डसन की जगह सीईओ बने थे और उनका कार्यकाल 2022 में समाप्त होना था।

विज्ञापन

 


पिछले महीने साहनी ने आईसीसी पर लगाए थे बड़े आरोप
दरअसल, पिछले महीने की 21 तारीख को साहनी ने आईसीसी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि वह एक पूर्व नियोजित साजिश का शिकार हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण निलंबित किए गए सीईओ मनु साहनी ने एक बयान में कहा था, 'मुझे अच्छी तरह पता है कि मैं एक पूर्व नियोजित साजिश का शिकार बना हूं। निष्पक्ष प्रक्रिया शुरू करने या मुझे निष्पक्ष सुनवाई का मौका देने का सारा दावा छोड़ दिया गया है।' बता दें कि मार्च के महीने में मनु साहनी को 'छुट्टी' पर भेज दिया गया था, क्योंकि उनका आचरण ऑडिट कंपनी पीडब्ल्यूसी की आंतरिक जांच के दायरे में आ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed