{"_id":"5bf895a4bdec2241c7691f60","slug":"icc-changed-the-name-of-world-t20-championship-to-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी ने 'विश्व टी-20 चैंपियनशिप' का नाम बदलकर रखा 'टी-20 विश्व कप'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी ने 'विश्व टी-20 चैंपियनशिप' का नाम बदलकर रखा 'टी-20 विश्व कप'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
icc
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को विश्व टी-20 चैंपियनशिप का नाम टी-20 विश्व कप कर दिया। साथ ही यह दावा भी किया कि इससे टूर्नामेंट वनडे और टेस्ट प्रारूप की तरह होगा। आईसीसी बोर्ड ने पहले ही सदस्य देशों के बीच होने वाले टी-20 मैचों को अंतरराष्ट्रीय मैच की मान्यता दे दी है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी 104 सदस्य देशों के लिए क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन को लागू किया है। आईसीसी के कैलेंडर में 50 ओवर के टूर्नामेंट को विश्व कप कहा जाता है और अगले साल से विश्व टेस्ट चैंनियनशिप की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा, '2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 के अगले सत्र को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 और आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2020 के नाम से जाना जाएगा। इसका नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में टी-20 विश्व कप के महत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि तीनों प्रारूपों में समानता बनी रहे।'
विज्ञापन
कोहली ने कहा, 'टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को अब विश्व कप कहा जाएगा, जो की सही नाम है। भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीता था। ऑस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाले विश्व कप में जीत दर्ज करना हमारे लिए शानदार होगा।' हरमनप्रीत ने कहा, 'मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले वर्षों में इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता और बढ़ेगी।'