फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Champions Trophy is back; ICC Expands One day World Cup To 14 Teams And T20 World Cup To 20 Teams; also change in formats | Check Details

चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी: 2024 से टी-20 और वनडे विश्व कप के फॉर्मेट में होगा बदलाव, जानें कैसा होगा नया फॉर्मेट

Tue, 16 Nov 2021 07:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Nov 2021 07:02 PM IST
सार

2026 टी-20 विश्व कप की भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। वहीं, 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश करेंगे। इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की वापसी हुई है।

विज्ञापन
ICC Champions Trophy is back; ICC Expands One day World Cup To 14 Teams And T20 World Cup To 20 Teams; also change in formats |  Check Details
वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 विश्व कप की ट्रॉफीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 2024 से 2031 तक के बीच होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स के मेजबानों का एलान कर दिया है। भारत 2024 से लेकर 2031 तक तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी करेगा। इसमें 2026 टी-20 विश्व कप, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे विश्व कप शामिल है। हालांकि, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी को छोड़ दिया जाए, तो बाकी दो टूर्नामेंट्स में भारत अकेला मेजबान नहीं होगा।
विज्ञापन

 

2026 टी-20 विश्व कप की भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। वहीं, 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश करेंगे। इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की वापसी हुई है। 2018 में इस टूर्नामेंट को कैंसिल कर टी-20 विश्व कप को इसकी जगह जोड़ा गया था। 2017 में खेले गए पिछले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को पाकिस्तान ने जीता था। वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने पहले ही टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट में बदलाव का एलान कर दिया है। पुरुष वनडे और टी-20 विश्व कप में टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। वनडे विश्व कप में अब 14 टीमें और टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेलेंगी। पुरुष वनडे विश्व कप 2003 के बाद 2027 में पहली बार सुपर-6 फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं, 2024 से टी-20 विश्व कप के फॉर्मेट में भी बदलाव किया जाएगा। इस साल और 2022 में टी-20 विश्व कप सुपर-12 फॉर्मेट खेला गया था। वहीं, 2024 के बाद टी-20 विश्व सुपर-8 के फॉर्मेट में खेला जाएगा। 


पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी
  • चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप-8 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • इसमें कुल 15 मैच होंगे।
  • 4-4 टीमों के 2 ग्रुप होंगे।
  • टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर फाइनल खेला जाएगा।

पुरुष टी-20 विश्व कप
  • अगले साल यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में होना है।
  • इसके बाद यह टूर्नामेंट 2024 में खेला जाएगा।
  • इसमें 20 टीमें होंगी और कुल मिलाकर 55 मैच खेले जाएंगे।
  • 2024 के बाद 2026, 2028 और 2030 में भी यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।
  • 2024 से वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों के चार ग्रुप होंगे।
  • हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, जो कि एक नॉकआउट स्टेज होगा।
  • इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।
  • 2014 में इसे ग्रुप लेवल में खेला गया था।
  • 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-10 फॉर्मेट में हुआ था।
  • 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-12 फॉर्मेट में हुआ था। 2022 में भी यह ऐसे ही खेला जाएगा।

पुरुष वनडे विश्व कप
  • 2027 और 2031 में वनडे विश्व कप खेला जाएगा।
  • इसमें 14 टीमें होंगी और 54 मैच खेले जाएंगे।
  • राउंड रॉबिन फॉर्मेट को भी हटा दिया गया है।
  • अब फिर से सुपर-6 के फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला जाएगा।
  • इस फॉर्मेट में आखिरी बार 2003 वर्ल्ड कप खेला गया था।
  • 7-7 टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। इसके बाद सुपर-6 के मुकाबले होंगे।
  • फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।

2025 से हर 2 साल पर होगा टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
2018 में शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को मौजूदा फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में कोरोना की वजह से काफी नुकसान हुआ था। अगले एफटीपी में हर दो साल पर यह टूर्नामेंट होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025, 2027, 2029 और 2031 में खेले जाएंगे। हालांकि, इसके लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस पॉइंट पर्सेंटेज होगा या पॉइंट सिस्टम होगा, यह आईसीसी ने अभी नहीं बताया है। प्रक्रिया जो भी हो, पर फाइनल में टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमें ही भिड़ेंगी।

2024 से 2031 तक पुरुष टूर्नामेंट का फॉर्मेट
 
साल टूर्नामेंट टीमें मैच
2024 टी-20 विश्व कप 20 55
2025 चैंपियंस ट्रॉफी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
8

2
15

1
2026 टी-20 विश्व कप 20 55
2027 वनडे विश्व कप

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
14

2
54

1
2028 टी-20 विश्व कप 20 55
2029 चैंपियंस ट्रॉफी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
8

2
15

1
2030 टी-20 विश्व कप 20 55
2031 वनडे विश्व कप

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
14

2
54

1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed