फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Champions Trophy: Indian Team Selection today

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आज घोषित होगी टीम, इन्हें मिल सकता है मौका

Mon, 08 May 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Mon, 08 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
ICC Champions Trophy: Indian Team Selection today

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिनिधित्व को स्वीकृति दे दी है, जिससे एक पखवाड़े से चली आ रही भ्रम की स्थिति भी खत्म हो गई है। बोर्ड ने अपनी आम सभा की विशेष बैठक में रविवार को यह फैसला लिया जहां यह भी घोषणा की गई की एक जून से इंग्लैंड में शुरू हो रहे आठ टीमों की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा सोमवार को की जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी फैसला एसजीएम में लिया गया कि प्रशासकों की समिति (सीओए) के फरमान के अनुसार आईसीसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। आईसीसी ने बीसीसीआई के इस फैसले का स्वागत किया है। एसजीएम में टीम को भेजने और आईसीसी को नोटिस नहीं भेजने के सीओए के निर्देशों का पालन किया गया है। आईसीसी ने विवादास्पद ‘बिग थ्री’ प्रशासनिक ढांचे में आमूलचूल बदलाव करके बीसीसीआई के राजस्व हिस्से को लगभग आधा कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े: चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बीसीसीआई से बाहर किए गए श्रीनिवासन गुट के लिए झटका है जो आक्रामक रूख अपनाना चाहता था। अपना विचार रखने के लिए श्रीनिवासन स्काइप के जरिए चर्चा से जुड़े थे। लेकिन उन्होंने टकराव वाला रवैया नहीं अपनाया। आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य राजीव शुक्ला ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘बैठक का नतीजा सकारात्मक रहा। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा। टूर्नामेंट से नहीं हटा जाएगा। सोमवार को टीम आईसीसी को भेज दी जाएगी।’ 

आईसीसी के साथ फिर से चर्चा करने के लिए अधिकृत किया गया

ICC Champions Trophy: Indian Team Selection today
बीसीसीआई - फोटो : getty
शुक्ला ने कहा जहां तक वित्तीय मॉडल का सवाल है तो मानद सचिव (अमिताभ चौधरी) को आईसीसी के साथ फिर से चर्चा करने के लिए अधिकृत किया गया है। उनपर कोई बाध्यता नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘हमारा रवैया यह होगा कि टकराव की जगह बातचीत से इसे सुलझाने का प्रयास किया जाए।’ अमिताभ चौधरी ने स्पष्ट किया कि चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करने का मतलब यह नहीं कि कोई चिंता नहीं है। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘बीसीसीआई के पास आईसीसी के खिलाफ सभी कानूनी विकल्प हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का यह मतलब नहीं कि आईसीसी राजस्व और संचालन मॉडल से सहमत हैं। राजस्व बंटवारा ही नहीं बल्कि संचालन ढांचा भी मुद्दा है।’

खिलाड़ियों को पहले ही सूचित किया जा चुका था : विनोद राय

 प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने कहा है कि वह पहले ही खिलाड़ियों को सूचित कर चुके थे कि वे एक जून से शुरू हो रही प्रतियोगिता के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं। राय ने कहा, ‘बेशक, मुझे राहत मिली है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जा रहे हैं। खिलाड़ियों को हमेशा से पता था कि वह जा रहे हैं। मैंने निजी तौर पर अनिल कुंबले और विराट कोहली से बात की थी कि आप लोग चैंपियंस ट्रॉफी में खेलोगे। 

मैंने हमेशा से कहा है कि अतिरिक्त100 मिलियन डॉलर ठीक है।’ आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने कहा, ‘भारत द्विपक्षीय सीरीज खेलकर पैसा कमा सकता है। उन्हें घरेलू सरजमीं पर एक मैच खेलने के 45 करोड़ रुपये मिलते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed