{"_id":"591e1fc74f1c1b9c0cf247c5","slug":"icc-champions-trophy-dinesh-karthik-replaces-manish-pandey-in-india-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर चोटिल मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर चोटिल मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक को मिला मौका
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 19 May 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बृहस्पतिवार को चोटिल मनीष पांडेय की जगह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल-10 में केकेआर की टीम में शामिल मनीष की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। दिनेश कार्तिक उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें चयन समिति ने स्टैंडबाय में रखा था।
विज्ञापन
उन्हें पिछले सीजन में अपनी शानदार फॉर्म का इनाम मिला है। संयोग से पिछली बार जब 2013 में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तब दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा थे। कार्तिक ने विजय हजारे ट्रॉफी में विजेता रही तमिलनाडु के लिए 607 रन बनाए थे।
विज्ञापन
फाइनल में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना पिछला मैच 2014 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। कार्तिक भारतीय टीम के लिए अब तक 23 टेस्ट और 71 वनडे खेल चुके हैं।
विज्ञापन