फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Champions Trophy 2025 trophy tour 16-24 November in Skardu, Murree, Hunza and Muzaffarabad says pcb

PCB: चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर बवाल के बीच पाकिस्तान का बड़ा एलान, इन शहरों में निकलेगी ट्रॉफी की यात्रा

Thu, 14 Nov 2024 11:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 14 Nov 2024 11:12 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ट्रॉफी की यात्रा के कार्यक्रम का एलान करते हुए बताया कि 16 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। यह यात्रा 16-24 नवंबर तक निकाली जाएगी।

विज्ञापन
ICC Champions Trophy 2025 trophy tour 16-24 November in Skardu, Murree, Hunza and Muzaffarabad says pcb
चैंपियंस ट्रॉफी-पीसीबी - फोटो : @TheRealPCB/PCB

विस्तार

चैपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल होना है। हालांकि, अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसके कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। इस बीच आईसीसी ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया। 16 नवंबर से ट्रॉफी की यात्रा की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन

16-24 नवंबर तक होगा आयोजन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ट्रॉफी की यात्रा के कार्यक्रम का एलान करते हुए बताया कि 16 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान ट्रॉफी को स्कार्दू, मरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद ले जाया जाएगा। यह यात्रा 16-24 नवंबर तक निकाली जाएगी। वहीं, पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार ट्रॉफी का दौरा स्कार्दू से शुरू होगा। अधिकारी ने कहा, यह दौरा उन प्रमुख पाकिस्तानी शहरों से होकर गुजरेगा जहां चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेले जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के इनकार के बाद स्थगित हुआ कार्यक्रम
ट्रॉफी का अनावरण इस महीने की शुरुआत में लाहौर में होना था। लेकिन भारत के आईसीसी को सूचित किए जाने के बाद कि वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा और शहर में धुंध की स्थिति के कारण यह समारोह स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल पर मांगा गया जवाब
बीसीसीआई ने आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने में असमर्थता के बारे में सूचित किया है। जवाब में विश्व संचालन संस्था ने हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर पीसीबी से जवाब मांगा है। पिछले साल एशिया कप के दौरान भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल के अनुसार श्रीलंका में आयोजित किए गए थे जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में खेले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed