फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC can change its tradition this world cup sachin or michael clarke may give trophy to champions

वर्ल्ड कप में बदलेगी परंपरा! जीतने वाली टीम को सचिन के हाथों मिल सकती है ट्रॉफी

Sun, 07 Jul 2019 11:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ICC can change its tradition this world cup sachin or michael clarke may give trophy to champions
सचिन तेंदुलकर - फोटो : getty

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) परंपरा से हटकर इस वैश्विक संस्था के प्रमुख के बजाय किसी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को विश्व कप ट्रॉफी प्रदान करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। वर्तमान परंपरा के अनुसार लॉर्ड्स में 14 जुलाई को होने वाले फाइनल के विजेता को मौजूदा चेयरमैन शशांक मनोहर को ट्रॉफी सौंपनी चाहिए। लेकिन अगर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर या पिछली बार के विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ट्रॉफी प्रदान करते हैं तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


आईसीसी का यूनिसेफ के साथ समझौता है और तेंदुलकर यूनिसेफ के सदभावना दूत हैं। ऐसी भी संभावना है कि ब्रिटिश शाही परिवार का किसी सदस्य को ट्रॉफी प्रदान करने के लिए बुलाया जाए। सूत्रों के अनुसार पिछली बार 2015 में परंपरा से हटकर आईसीसी के तत्कालीन अध्यक्ष मुस्तफा कमाल के बजाय तत्कालीन चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने ट्रॉफी सौंपी थी जिसपर काफी बवाल उठा था।’ उन्होंने कहा, ‘इस पर भी चर्चा हुई थी कि क्या कोई दिग्गज क्रिकेटर ट्रॉफी प्रदान कर सकता है क्योंकि बकिंगम पैलेस से पुष्टि मिलने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन हमने सुना है कि आईसीसी ने बकिंगम पैलेस में निमंत्रण भेजा है।’
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार कमाल को पिछली बार इसलिए ट्रॉफी प्रदान करने के सम्मान से वंचित किया गया था क्योंकि उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की भारत के हाथों हार के लिए गलत अंपायरिंग को जिम्मेदार ठहराया था और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed