फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Bans 2 more bowlers For Faulty Action.

गेंदबाजों के 'बुरे दिन', दो और गेंदबाजों पर ICC ने लगाया बैन

Fri, 10 Oct 2014 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Oct 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
ICC Bans 2 more bowlers For Faulty Action.
ऐसा लगता है कि क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए यह साल अच्छा नहीं है। पाकिस्तानी टीम के शीर्ष गेंदबाज सईद अजमल के बाद 2 और अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों पर गेंदबाजी से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


हाल ही चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायन पर भी उनकी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण 2 मैचों का बैन लगा दिया गया जिस कारण वह टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं खेल सके। हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर उन पर कोई पाबंदी नहीं थी। लेकिन प्रतिबंध से डरे विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें तुरंत अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया
विज्ञापन


अजमल से पहले साल के मध्य में न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन पर गेंदबाजी से रोक लगा दी गई थी। आईसीसी ने 2 और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों को उनकी नियमों के अनुरूप गेंदबाजी शैली नहीं होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 और अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों पर गेंदबाजी से बैन

ICC Bans 2 more bowlers For Faulty Action.
आईसीसी ने जिंबाब्वे के गेंदबाज प्रास्पर उत्सेया और बांग्लादेश के फिरकी गेंदबाज सोहाग गाजी को उनकी संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन के कारण बैन कर दिया है।

अफ्रीकी खिलाड़ी उत्सेया की गेंदबाजी की रिपोर्ट उस समय की गई थी जब उन्होंने अगस्त में बुलावायो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में उतरे थे। उस मैच में टीम सात विकेट से मैच हार गई थी लेकिन उनकी गेंदबाजी को लेकर रिपोर्ट कर दिया गया।

दूसरी ओर, बांग्ला गेंदबाज गाजी के एक्‍शन पर भी रिपोर्ट होने के बाद उन्हें गेंदबाजी करने से प्रतिबंध‌ित का दिया गया। ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में उनकी गेंदबाजी को लेकर रिपोर्ट किया गया। हालांकि उनकी टीम यह मैच 177 रनों से हार गई थी।

मुरली की अपील, नियमों के तहत गेंदबाजी करें

ICC Bans 2 more bowlers For Faulty Action.
महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने दुनियाभर के गेंदबाजों से अपील की है कि वे नियमों के तहत गेंदबाजी करें या फिर अपने एक्शन में बदलाव कर लें।

मुरली ने कहा कि गेंदबाजों को नियमों का पालन करना चाहिए। नियम काफी समय पहले ही बन गए थे, जिसके अनुसार 15 डिग्री हाथ घुमाने की अनुमति है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपको समीक्षा प्रक्रिया का सामना करना ही होगा। जब मैं गेंदबाजी करता था तब भी नियम यही थे।

अजमल को लेकर उन्होंने कहा कि पाक का यह गेंदबाज अभी भी वापसी कर सकता है। यह पूछे जाने पर कि नियमों के तहत ‘दूसरा’ गेंद फेंकी जा सकती है या नहीं, मुरली ने कहा कि मैं 10.4 डिग्री हाथ घुमाकर दूसरा फेंका करता था। मैंने यह दिखाया कि ऐसा संभव है। बस यह इस बात पर निर्भर करता है कि गेंदबाज इसे लेकर कितनी मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed