फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC asks BCCI to provide written explanation for not sending India to Pakistan for Champions Trophy 2025

ICC: पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने को लेकर आईसीसी ने बीसीसीआई से लिखित स्पष्टीकरण देने कहा, सामने आई जानकारी

Fri, 15 Nov 2024 06:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Nov 2024 06:07 PM IST
सार

बीसीसीआई ने क्रिकेट की वैश्विक संस्था को मौखिक रूप से अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम नहीं भेजने के फैसले के बारे में अवगत कराया था।

विज्ञापन
ICC asks BCCI to provide written explanation for not sending India to Pakistan for Champions Trophy 2025
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने को लेकर लिखित स्पष्टीकरण देने कहा है। बीसीसीआई ने क्रिकेट की वैश्विक संस्था को मौखिक रूप से अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम नहीं भेजने के फैसले के बारे में अवगत कराया था। 
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी से अपील की है कि वह भारत के जवाब की कॉपी उसे भी मुहैया कराए। पाकिस्तान के एक चैनल के हवाले सूत्र ने कहा, लिखित उत्तर प्राप्त होने पर पाकिस्तान भारत के नहीं आने कारणों के पर्याप्त सबूत मांग सकता है। इसके बाद आईसीसी उन कारणों की समीक्षा के बाद भारत पर अंतिम निर्णय ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र ने साथ ही कहा कि अगर भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के पर्याप्त कारण देने में असफल रहा तो वे उन्हें इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने करेंगे। अगर भारत किसी कारण से पाकिस्तान की यात्रा करने से मना करता है तो इस टूर्नामेंट के लिए उसकी जगह किसी अन्य टीम को लिया जा सकता है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का गत विजेता है। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया है। मालूम हो कि भारत ने 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है। इतना ही नहीं, दोनों देशों के बीच एक दशक से अधिक समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे का सामना करती हैं। 

राजीव शुक्ला बोले - सरकार जो कहेगी वो करेंगे
इस बीच, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है, हमें सरकार जो कहेगी, हम वो करेंगे। शुक्ला ने कहा, हम इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं। हमारी नीति रही है कि भारत सरकार जो कहेगी, हम वही करेंगे। हमने इस बारे में आईसीसी को भी जानकारी दे दी है। सरकार हमेशा इस बारे में निर्णय लेती है और हम लोग उसी के तहत चलते हैं। 

हाइब्रिड मॉडल की भी चर्चा 
बताया यह भी जा रहा है कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने में कोई दिक्कत नहीं है जिसके तहत भारत अपने मुकाबले दुबई या श्रीलंका में खेल सकता है। हालांक, पीसीबी इसके लिए तैयार नहीं है। इससे पहले पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब फाइनल सहित भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे। उस वक्त भी भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed