फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Annual Conference in Singapore, future of India-Pakistan match in world competition likely to be discussed

ICC Meeting: सिंगापुर में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन, भारत-पाकिस्तान मैच के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना

Thu, 22 May 2025 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 May 2025 09:37 AM IST
सार

हाल में हुए सैन्य संघर्ष ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में दोनों के बीच मुकाबले के भविष्य को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं जिसकी शुरूआत अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी।

विज्ञापन
ICC Annual Conference in Singapore, future of India-Pakistan match in world competition likely to be discussed
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान खेल की संचालन संस्था की प्रतियोगिताओं में भारत-पाक क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना है जो 17 से 20 जुलाई तक सिंगापुर में होगी। दोनों देश केवल उन्हीं प्रतियोगिताओं में ही एक-दूसरे के साथ खेलते हैं जिसमें कई टीमें खेलती हैं, लेकिन हाल में हुए सैन्य संघर्ष ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में दोनों के बीच मुकाबले के भविष्य को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं जिसकी शुरूआत अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया, 'यह मुद्दा वार्षिक सम्मेलन में चर्चा के लिए आना तय है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के आईसीसी नॉकआउट में नहीं खेलने की संभावना कम है, लेकिन उन्हें एक ही ग्रुप में नहीं रखना आईसीसी प्रतियोगिताओं में आम बात रही है और इसकी ही संभावना है।
विज्ञापन

लंबे समय से नहीं हो रही द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है। भारत ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान की टीम हालांकि वनडे विश्व कप 2023 में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर आई थी। इन दोनों देशों के बीच 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी और तब से भारत और पाकिस्तान आईसीसी या बहुराष्ट्रीय देशों के टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।

इसी साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत के मुकाबले दुबई में खेले गए थे। आईसीसी ने इस बात पर सहमति जताई थी कि 2027 तक दोनों देश किसी तटस्थ स्थान पर ही आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट के मुकाबले खेलेंगे और एक दूसरे देश का दौरा नहीं करेंगे। इस साल एशिया कप भी खेला जाना है। भारत और श्रीलंका 2026 टी20 विश्व कप के मेजबान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed