फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announced prize money for T20 World Cup winners

ICC T20 World Cup: विजेताओं पर होगी धनवर्षा, आईसीसी ने किया इनामी राशि का एलान

Sun, 10 Oct 2021 03:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Oct 2021 03:50 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने रविवार को टूर्नामेंट के लिया इनामी राशि का एलान कर दिया। पांच साल बाद खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इस बार विजेताओं पर जमकर धनवर्षा होगी।

विज्ञापन
ICC announced prize money for T20 World Cup winners
T20 World Cup, World Cup, icc world cup - फोटो : twitter

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीमों ने यहां पहुंचना शुरू कर दिया है। आईसीसी भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने रविवार को टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया। पांच साल बाद खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इस बार विजेताओं पर जमकर धनवर्षा होगी।

विज्ञापन


आईसीसी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन (लगभग 12 करोड़) और उप-विजेता टीम को 8 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़) रुपये मिलेंगे। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनलिस्ट को लगभग 3 करोड़ की इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा आईसीसी सुपर 12 स्टेज में हर मुकाबला जीतने पर टीमों को बोनस देना भी जारी रखेगी। 
विज्ञापन

 

17 अक्तूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा जबकि फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का मेजबान भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड और फिर 3 नवंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। इस बार विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसमें टीम इंडिया को ग्रुप-2 में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed