{"_id":"5741b1324f1c1b78186908db","slug":"ibrahimovic-lifts-french-cup-in-psg-swansong","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्सेलो को हराकर पीएसजी ने जीता फ्रेंच ओपन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मार्सेलो को हराकर पीएसजी ने जीता फ्रेंच ओपन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसजी ने फाइनल में मार्सेलो फुटबॉल क्लब को 4-2 से हराकर जीता फ्रेंच कप खिताब।
विज्ञापन
स्वीडन के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविच ने अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई है।
इब्राहिमोविच के दो शानदार गोलों की बदौलत पीएसजी ने फाइनल मुकाबले में मार्सेलो को 4-2 से हराकर 10वीं बार फ्रेंच कप खिताब अपने नाम कर लिया है। पीएसजी के लिए मैच के दूसरे मिनट में ही ब्लेस मातुइदी ने गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके 10 मिनट बाद ही मार्सेलो के लिए न्यूकॉसल के मिडफील्डर फ्लोरियन थाउविन ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिला दी। इसके कुछ समय बाद इब्राहिमोविच ने पेनल्टी के सहारे गोल कर पीएसजी को आगे कर दिया। पीएसजी की ओर से तीसरा गोल एडिंसन कावानी ने मैच के 56वें मिनट में किया।
विज्ञापन