{"_id":"5ffddad78ebc3e33f6108e31","slug":"ian-healy-lashes-out-at-tim-paine-says-desperate-australia-overstepped-the-mark-in-sydney-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं'
Wed, 13 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
टिम पेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन मैदान पर अपने व्यवहार से हताशा और संकीर्ण मानसिकता की हदों को पार किया। इस 56 साल के पूर्व खिलाड़ी ने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन पर छींटाकशी करने के पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की आलोचना की।
विज्ञापन
हीली ने 'एसईएन रेडियो' पर कहा, 'उन्होंने हदों को पार किया। वे बहुत हताश हो गए, वे बहुत संकीर्ण मानसिकता के हो गए थे और अश्विन के पास उसका जवाब था।' अश्विन मैच के पांचवें दिन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब पेन ने उन पर छींटाकशी की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में इसे मैच का हिस्सा करार दिया लेकिन उनकी सोच से इत्तेफाक नहीं रखते।
विज्ञापन
हीली ने कहा, 'वह गलत थे। यह खेल का हिस्सा नहीं है। क्रिकेट के कानूनों के लिए प्रस्तावना नाम की एक चीज है और इसे सर कॉलिन काउड्रे ने तैयार किया है। यह आपके क्रिकेट खेलने के तरीके और आपको कैसे खेलना चाहिए इस बारे में है।' पेन ने हालांकि बाद में अपने बर्ताव के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उनकी कप्तानी अच्छी नहीं थी और रविचंद्रन अश्विन से छींटाकशी करके वे सही नहीं किए।
विज्ञापन