फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian bishop rised questions on Rohit Captaincy for not giving chance to tim david in starting matches

MI vs GT: रोहित की कप्तानी पर दिग्गजों का सवाल, पूछा- हार के वक्त इस खिलाड़ी पर क्यों नहीं जताया भरोसा?

Sat, 07 May 2022 03:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 07 May 2022 03:57 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत के बाद दिग्गजों ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। इयान बिशप का कहना है कि मुंबई की टीम में टिम डेविड को ज्यादा मौके दिए जाने थे। 
 

विज्ञापन
Ian bishop rised questions on Rohit Captaincy for not giving chance to tim david in starting matches
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में लगातार आठ मैच हारने के बाद मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटी है। हालांकि, यह टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इसके बावजूद ये जीत मुंबई के खिलाड़ियों का गिरा हुआ मनोबल बढ़ाने के लिए जरूरी हैं और अगले साल की तैयारी के लिहाज से रोहित अपनी टीम में सभी खिलाड़ियों को फिट करना चाहेंगे और उनका रोल भी तय करने की कोशिश करेंगे। मुंबई की दोनों जीत में खास बात यह थी कि रोहित की टीम ने इस सीजन की दो सबसे मजबूत टीमों को हराया। पहले राजस्थान फिर गुजरात को पटखनी देकर मुंबई ने यह साबित किया कि वो पहले भी मैच जीत सकते थे, लेकिन कुछ कमियों की वजह से यह टीम लगातार आठ मैच हारी। 
विज्ञापन


गुजरात के खिलाफ मुंबई की टीम पुराने अंदाज में दिखी और आखिरी के ओवरों में यह मैच अपने नाम किया। इसके बाद दिग्गजों ने रोहित की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। डेनियल विटोरी और इयान बिशप ने पूछा है कि आखिर टिम डेविड को पहले मौका क्यों नहीं दिया गया था। 
विज्ञापन

मुंबई ने 8.25 करोड़ में डेविड को खरीदा 
मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम ने 8.25 करोड़ की बड़ी रकम देकर टिम डेविड को अपने साछ जोड़ा था। इसके बाद माना जा रहा था कि हार्दिक की जगह टिम डेविड को मुंबई के लिए मैच खत्म करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। शुरुआत में डेविड को दो मैच खेलने का मौका मिला, जिनमें वो कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। ऑक्शन में मैनेजमेंट ने जिस खिलाड़ी को 8.25 करोड़ दिए थे, निश्चित रूप से उस पर उन्हें पूरा विश्वास रहा होगा, लेकिन कप्तान रोहित ने सिर्फ दो मैच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया। 

इस दौरान मुंबई की टीम लगातार आठ मैच हारी, लेकिन रोहित को उस खिलाड़ी की याद नहीं आई, जिसे उनकी टीम ने 8.25 करोड़ में खरीदा था। मुंबई के नौवें मैच में रोहित ने टिम डेविड को मौका दिया और उन्होंने नौ गेंद में 20 रन  बनाकर मुंबई को पांच विकेट से जीत दिलाई। अगले मैच में डेविड ने 21 गेंद में 44 रन बनाए और मुंबई का स्कोर 177 तक ले जाने में अहम योगदान दिया। अंत में मुंबई यह मैच पांच रन जीती। इसके बाद रोहित की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। 

सभी पूछ रहे थे टिम डेविड कहां हैं
इयान बिशप ने ईएसपीएन क्रिकइफो से बातचीत में कहा कि जब मुंबई लगातार मैच हार रही थी तो उनके साथ काम करने वाले सभी लोग पूछ रहे थे कि टिम डेविड कहां हैं। इन दो मैचों में उन्होंने दिखाया है कि क्यों उन्हें पहले से ही टीम में होना चाहिए था। मुंबई की टीम ने निश्चित रूप टीम चयन में कुछ गलतियां की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed