फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian Bishop On Bumrah: West Indies veteran's advice to Bumrah, do this work to avoid injuries

Ian Bishop On Bumrah: वेस्टइंडीज के दिग्गज की बुमराह को सलाह, चोटों से बचने के लिए करें यह काम

Thu, 13 Apr 2023 09:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 09:58 PM IST
सार

बुमराह पीठ में दर्द के कारण पिछले साल सितंबर से कोई मैच नहीं खेले हैं और उनका इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है।

विज्ञापन
Ian Bishop On Bumrah: West Indies veteran's advice to Bumrah, do this work to avoid injuries
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने क्रिकेट कॅरिअर के दौरान पीठ की चोटों से जूझने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना है कि जसप्रीत बुमराह अब अपने एक्शन में बदलाव नहीं कर सकते और उन्हें चोटों से बचने के लिए चुनिंदा टूर्नामेंट में ही खेलना चाहिए। बुमराह पीठ में दर्द के कारण पिछले साल सितंबर से कोई मैच नहीं खेले हैं और उनका इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है। इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में सर्जरी कराई थी। 
विज्ञापन


बुमराह को अपने अनूठे एक्शन का फायदा भी मिला लेकिन इससे उनकी पीठ पर अधिक जोर पड़ता है जिससे वह अक्सर चोटिल हो जाते हैं।वेस्टइंडीज की तरफ से 43 टेस्ट और 84 वनडे खेलने वाले बिशप का मानना है कि कॅरिअर के इस मोड़ पर बुमराह के लिए एक्शन बदलना संभव नहीं होगा और उन्हें व्यस्त कार्यक्रम के बीच कुछ चुनिंदा टूर्नामेंट में ही खेलना चाहिए। 
विज्ञापन


बिशप ने कहा,‘मुझे नहीं लगता कि तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन का कोई नुस्खा है क्योंकि हम इन बेहतरीन खिलाड़ियों के दिमाग और शरीर को लेकर फैसला नहीं कर सकते। इस पर फैसला स्वयं खिलाड़ी और उसके करीबी प्रशासकों को करना है लेकिन मैं संचालन संस्थाओं को एक सलाह दे सकता हूं कि आप इन खिलाड़ियों (जैसे बुमराह) को प्रत्येक टूर्नामेंट में नहीं खिला सकते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘इतनी अधिक क्रिकेट चल रही है और ऐसे में खिलाड़ियों को सर्वाधिक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का चयन करना शुरू करना होगा। आप चाहते हैं कि बुमराह और जोफरा आर्चर जैसे गेंदबाज अपनी गति बनाए रखकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। तभी उनका महत्व भी है लेकिन उनको खिलाने में बेहद सावधानी बरतें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed