फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Iam available tweets Cricketer turned politician Manoj Tiwary after Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad clash

IPL 2022: भारतीय क्रिकेटर को नीलामी में नहीं मिला था कोई खरीदार, सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद ट्वीट कर कहा- मैं उपलब्ध हूं

Tue, 05 Apr 2022 04:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 05 Apr 2022 04:32 PM IST
सार

आईपीएल के 15वें सीजन का खेल जारी है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी लीग में भरपूर रोमांच देखने को मिल रहा है। जीत-हार के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Iam available tweets Cricketer turned politician Manoj Tiwary after Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad clash
मनोज तिवारी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का खेल जारी है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी लीग में भरपूर रोमांच देखने को मिल रहा है। जीत-हार के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सोमवार को भी सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच ऐसा ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में लखनऊ ने बाजी मारी। लखनऊ ने आखिरी तीन ओवरों में हैदराबाद की मुट्ठी से जीत छीन ली। जेसन होल्डर ने आखिरी ओवर में 16 रन का बचाव करते हुए तीन विकेट झटके। 

विज्ञापन


मैच के बाद, क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी ने अजीबोगरीब ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "अभी भी उपलब्ध हूं।"
 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मौजूदा खेल मंत्री और भारतीय क्रिकेटर के ट्वीट का मतलब साफ तौर पर समझ नहीं आया लेकिन ऐसा अनुमान है कि उन्होंने सनराइजर्स के लिए यह मेसेज किया और इशारे में उन्हें शामिल करने का सुझाव दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अपना नाम दिया था और अपनी बेस प्राइस 50 लाख रूपये रखी थी, लेकिन उन्हें लेने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह एक बार फिर से लीग में खेलने से चूक गए। 

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उसे अभी अपनी पहली जीत की तलाश है। केन विलियमसन की अगुआई में टीम ने अपने शुरू के दोनों मैच गंवाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed