फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i will prove myself if I get chance against australia says suresh raina

रैना ने भी ठोका शतक, पेश की टेस्ट टीम में दावेदारी

Thu, 07 Feb 2013 08:53 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Feb 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
i will prove myself if I get chance against australia says suresh raina

रणजी चैंपियन मुंबई के खिलाफ पांच दिवसीय ईरानी ट्रॉफी मुकाबले में सुरेश रैना ने धमाकेदार शतक ठोककर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा ठोक दिया। रैना ने मैच के दूसरे दिन 169 गेंद में 14 चौकों और पांच छक्कों के साथ 134 रन की बेहतरीन पारी खेली।

विज्ञापन


रैना के प्रथम श्रेणी कैरियर का यह 11वां शतक है। उनकी इस पारी से शेष भारत ने पहली पारी में 526 रन का विशाल स्कोर बनाया। मैच के पहले दिन ओपनर मुरली विजय ने भी 116 रन की शानदार पारी खेलकर अपना मजबूत दावेदारी पेश की थी। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के कारण चयनकर्ताओं की इस मैच पर कड़ी नजर हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान खिंचना चाहते हैं।
विज्ञापन


रैना के शतक पर रहाणे, जाफर का पलटवार
फिलहाल, मुंबई ने भी शेष भारत को करारा जवाब देते हुए ठोस शुरुआत की। हालांकि ओपनर आदित्य तारे (06) सस्ते में मीडियम पेसर ईश्वर पांडे का शिकार बन गए। लेकिन वसीम जाफर और अजिंक्य रहाणे ने शानदार पचासे लगाकर दूसरे विकेट के लिए 132 रन जोड़कर मुंबई को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफर 126 गेंद में 11 चौके और एक छक्के के साथ श्रीसंत की गेंद पर 80 रन की पारी खेलकर आउट हुए। स्टंप्स तक मुंबई ने दो विकेट पर 155 रन बना लिए थे और वह अभी 371 रन पीछे है। रहाणे 55 और शार्दुल ठाकुर चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

इससे पहले शेष भारत ने सुबह पांच विकेट पर 330 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। निचलेक्रम पर अभिमन्यू मिथुन ने 90 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 51 रन की उपयोगी पारी खेली। मुंबई के लिए अंकित चव्हाण ने तीन जबकि धवल कुलकर्णी और अभिषेक नायर ने दो-दो विकेट लिए।

मौका मिला तो खुद को साबित करूंगा: रैना
ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शानदार 134 रन की पारी खेलने वाले शेष भारत के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि यदि उन्हें आगामी आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाता है तो वह खुद को साबित कर देंगे। रैना ने कहा, ‘मैं गेंद को बहुत बढ़िया तरीके से हिट कर रहा हूं।


पिछले चार पचासों और एक शतक ने मुझे काफी मजबूत बना दिया है। मैं इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में कोई शतक नहीं बना पाने से काफी निराश था। ऐसे में मैं इस पारी में शतक बनाने के काफी बेताब था। किस्मत से ऐसा हो गया। उम्मीद है कि जब मुझे आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका मिलेगा तो मैं खुद को साबित कर दूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed