फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I probably didnt want to play cricket at all reveals Mitchell Starc after winning Allan border award

खुलासा: मिशेल स्टार्क ने करियर के मुश्किल दौर को याद किया, कहा- एक समय ऐसा था जब मैं क्रिकेट नहीं खेलना चाहता था

Sat, 29 Jan 2022 07:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Jan 2022 07:00 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। उन्हें पहली बार एलन बॉर्डर पुरस्कार से नवाजा गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड जीतने के बाद स्टार्क ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया। 
 

विज्ञापन
I probably didnt want to play cricket at all reveals Mitchell Starc after winning Allan border award
मिशेल स्टार्क - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। उन्हें पहली बार एलन बॉर्डर पुरस्कार से नवाजा गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड जीतने के बाद स्टार्क ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया। 

विज्ञापन


स्टार्क ने खुलासा किया कि एक समय वह ऐसी स्थिति में थे जब उन्होंने खेल को छोड़ने का मन बना लिया था। स्टार्क जिस काबिलियत के तेज गेंदबाज हैं, उसके हिसाब से वो उम्मीदों के अनुरूप विकेट नहीं ले पा रहे थे। वो मैदान पर काफी रन भी लुटा रहे थे। वहीं मैदान के बाहर उनके पिता भी कैंसर से जूझ रहे थे। बावजूद इसके स्टार्क 2020-21 टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बावजूद क्रिकेट में बने रहने में सफल रहे। हालांकि इसके बाद कैंसर के कारण उन्होंने अपने पिता को गंवा दिया। 
विज्ञापन


स्टार्क ने एलन बॉर्डर पुरस्कार हासिल करने के बाद ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘निश्चित रूप से पिछला साल मैदान के अंदर और बाहर बहुत ही मुश्किल रहा। मैं शायद उस तरह का क्रिकेट नहीं खेल रहा था जो मैं खेलना चाहता था और एक समय ऐसा भी था जब मैं शायद बिलकुल भी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता था।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


एशेज सीरीज में इंग्लैंड पर 4-0 की जीत में स्टार्क की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच मैच में 19 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed