{"_id":"fb3f5c1e-7cc6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"i-never-thought-i-did-play-100-test-match-says-harbhajan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्घू ने की थी भविष्यवाणी, भज्जी ने किया सच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिद्घू ने की थी भविष्यवाणी, भज्जी ने किया सच
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू होते ही हरभजन सिंह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी हैं। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के मोइजेस हेनरिक्स और भारत के भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
सिद्घू ने की थी भविष्वाणी
मैच शुरू होने से पहले हरभजन सिंह ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 100 टेस्ट मैच में खेल पाऊंगा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जब वे राज्य स्तर का क्रिकेट खेलते थे तो एक बार पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घू ने उनकी गेंदबाजी देखकर कहा था कि तू 100 टेस्ट मैच खेलेगा।
विज्ञापन
भुवनेश्वर भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 276वें खिलाड़ी बन गए हैं। हेनरिक्स ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 432वें खिलाड़ी हैं। हरभजन ऑस्ट्रेलिया की पारी में जब गेंदबाजी करने उतरे तो एम चिदंबरम स्टेडियम की विशाल स्क्रीन पर उन्हें 100वां टेस्ट खेलने के लिए बधाई दी गई। इससे पहले भुवनेश्वर को भारतीय खेमे ने तो हेनरिक्स को ऑस्ट्रेलियाई टीम टीम साथियों ने टेस्ट कैरियर शुरू करने के लिए कैप भी प्रदान किया।
विज्ञापन
100 टेस्ट खेलने वाले भारतीय
वीरेंद्र सहवाग 102, सौरभ गांगुली 113, दिलीप वेंगसरकार 116, सुनील गावस्कर 125, कपिल देव 131, अनिल कुंबले 132, वीवीएस लक्ष्मण 134, राहुल द्रविड़ 163 और सचिन तेंदुलकर 195 हैं।