{"_id":"5b1bceff4f1c1ba76e8b6e43","slug":"i-have-started-single-wicket-bowling-after-advice-of-ashish-nehra-says-umesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेहरा जी की सलाह पर काम कर रहे उमेश यादव, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नेहरा जी की सलाह पर काम कर रहे उमेश यादव, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया की गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य हथियार उमेश यादव इस वक्त बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के 11वें सीजन में वैसे तो उनकी टीम आरसीबी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन उमेश यादव अपनी तेज उछाल भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
आईपीएल के खत्म होने के बाद अब उमेश यादव टीम इंडिया के आगामी कार्यक्रम के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। विपक्षी खेमे के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए उमेश एक खास योजना पर काम कर रहे हैं। यह प्लान है 'सिंगल स्टंप' और इसके पीछे पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का दिमाग है।
विज्ञापन
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रहे आशीष नेहरा को साथी खिलाड़ी प्यापर से 'नेहरा जी' कहते हैं। अब उन्हीं ने उम्या को सिंगल स्टंप से गेंदबाजी प्रेक्टिस करने की सलाह दी है। इस बारे में बात करते हुए उमेश कहते हैं कि, 'आशीष पाजी ने मुझे कहा कि सटीक गेंदबाजी के लिए सिंगल स्टंप पर गेंदबाजी का अभ्यास करो। मैंने एसजी टेस्ट और डयूक्स दोनों से ऐसा किया।'
उमेश यादव ने आगे कहा कि, 'चूंकि आउटस्विंगर मेरी स्टाक गेंद है तो मैं इसे आफ स्टंप के पास डालने की कोशिश करता हूं। नेहरा ने मुझे कहा कि हर तरह की पिच पर नई गेंद से समान लैंथ रखना जरूरी है। बहुत कुछ करने की कोशिश में गड़बड़ हो जाती है।'
उमेश यादव ने आगे कहा कि, 'चूंकि आउटस्विंगर मेरी स्टाक गेंद है तो मैं इसे आफ स्टंप के पास डालने की कोशिश करता हूं। नेहरा ने मुझे कहा कि हर तरह की पिच पर नई गेंद से समान लैंथ रखना जरूरी है। बहुत कुछ करने की कोशिश में गड़बड़ हो जाती है।'