{"_id":"54331e34-8ae9-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"i-deserve-this-punishment-says-james-pattinson","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे जैसे अनुशासनहीन के साथ कोच ने ठीक किया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मेरे जैसे अनुशासनहीन के साथ कोच ने ठीक किया'
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
टीम प्रोटोकाल का उल्लंघन के चलते मोहाली टेस्ट से बाहर किए गए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने अपनी गलती स्वीकार ली है। पैटिंसन ने कहा है कि वह इस सजा के हकदार थे क्योंकि उन्होंने टीम के नियम को तोड़ा था।
विज्ञापन
पिछले दिनों ऑलराउंडर शेन वाटसन, बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन व मिचेल जॉनसन को एक मैच के लिए टीम से सस्पेंड कर दिया गया था।
इन्हें टीम प्रोटोकाल के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस दंड के बाद शेन वाटसन दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए।
'आलोचक नहीं समझते हमारी संस्कृति'
पैटिंसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस कार्रवाई के आलोचकों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वे ऑस्ट्रेलियाई टीम में बन रही नई संस्कृति को नहीं समझते हैं और इसलिए इस कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पैटिनसन ने कहा, 'हमारे व्यवहार कोच़, कप्तान और बाकी टीम के प्रति सम्मान वाला नहीं था। मैं समझ सकता हूं कि अगर मैं उनकी जगह होता तो एक टीम सदस्य के तौर पर मुझे भी इस व्यवहार पर बेहद निराशा होती।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा, 'पहले में इस कड़ी सजा को पचाना मुश्किल हो रहा था लेकिन अब उन्हें इस बात का आभास हो गया है कि उन्हें कोई बहाना बनाने की जरूरत नहीं है।'
क्या है पूरा मामला
हैदराबाद टेस्ट में पारी से हार झेलने के बाद कोच मिकी ऑर्थर ने टीम के हर सदस्य से पूछा था कि उनका व्यक्तिगत और टीम का प्रदर्शन कैसे सुधारा जाए।
खिलाडियों को मंगलवार रात यह काम दिया गया था और शनिवार शाम तक उन्हें अपनी रिपोर्ट देने की समयसीमा दी गई थी।
वाटसन, पैटिंसन, ख्वाजा और जॉनसन के अलावा टीम के हर खिलाड़ी ने समय रहते आर्थर को रिपोर्ट दे दी थी।
सोमवार सुबह ऑर्थर, कप्तान माइकल क्लार्क और टीम मैनेजर गेविन डोवी ने आपस में मिलकर इस विषय पर चर्चा की और चार खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया।