Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I could have got Konstas out 6-7 times in first 2 overs, says Jasprit Bumrah IND vs AUS 4th Test

IND vs AUS: 'मैं पहले दो ओवर में 6-7 बार कोंस्टास का विकेट ले सकता था', बुमराह ने क्यों दिया ऐसा बयान? जानें

Sat, 28 Dec 2024 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Dec 2024 09:55 AM IST
सार

कोंस्टास ने 65 गेंद में 62 रन बनाए और बुमराह को दो छक्के भी जड़े। टेस्ट क्रिकेट में तीन साल में पहली बार किसी बल्लेबाज ने बुमराह की गेंद पर छक्का लगाया।

विज्ञापन
I could have got Konstas out 6-7 times in first 2 overs, says Jasprit Bumrah IND vs AUS 4th Test
बुमराह और कोंस्टास - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्ष के नए बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने भले ही उनके स्पैल में दो छक्के लगाये लेकिन भारत के चैम्पियन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को कहा कि उन्हें कभी लगा नहीं कि वह विकेट से दूर हैं। बुमराह ने कहइा कि चौथे टेस्ट के पहले दिन कोंस्टास से रोचक मुकाबला रहा। उन्होंने कहा कि वह पहले दो ओवर में छह सात बार उसे आउट कर सकते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

कोंस्टास ने 65 गेंद में 62 रन बनाए और बुमराह को दो छक्के भी जड़े। टेस्ट क्रिकेट में तीन साल में पहली बार किसी बल्लेबाज ने बुमराह की गेंद पर छक्का लगाया। बुमराह ने चैनल सेवन से कहा, 'मैं चीजों को उस तरह से नहीं देखता। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और नतीजे मेरे पक्ष में है लेकिन अलग अलग जगहों पर मैने बेहतर गेंदबाजी की है। क्रिकेट में यही होता है कि कई बार आपको विकेट मिलते हैं, लेकिन कई बार अच्छी गेंदबाजी करने पर भी विकेट नहीं मिलते। सब कुछ बराबर चलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैंने 12 साल से अधिक टी20 क्रिकेट खेला है और इसका अच्छा खासा अनुभव है।' बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस साल अब तक 24 विकेट ले चुके बुमराह ने कहा, 'रोचक बल्लेबाज (कोंस्टास)। मुझे लगा नहीं कि मैं विकेट से दूर हूं। शुरू में मुझे लगा कि पहले दो ओवर में छह सात बार उसे आउट कर सकता हूं, लेकिन क्रिकेट में ऐसा ही होता है। कई बार विकेट मिल जाती है और जब नहीं मिलती तो आप उसी व्यक्ति की आलोचना करते हैं।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे नयी चुनौतियों का सामना करना पसंद है।' ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बुमराह ने कहा कि यहां उन्होंने हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा हूं । मैने पहली बार 2018 में यहां टेस्ट खेला था और 2016 में वनडे में डेब्यू किया। यहां काफी चुनौतियां मिलती है क्योंकि विकेट सपाट हैं और नई गेंद से कूकाबूरा से मदद मिलती है लेकिन बाद में नहीं।' उन्होंने कहा, 'इसलिS आपकी सटीकता की जांच होती है। मौसम आपकी फिटनेस और धैर्य की परख करता है। एक बार इन चुनौतियों से उबरने के बाद आप बेहतर क्रिकेटर बनते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed