फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i am looking forward to forget past says harbhajan

पिछली बातें भुलाकर आगे देख रहा हूं: भज्जी

Fri, 02 Nov 2012 12:35 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Nov 2012 12:35 AM IST
विज्ञापन
i am looking forward to forget past says harbhajan

हर खिलाड़ी के कैरियर में उतार चढ़ाव तो आते रहते हैं, पिछले एक साल में जो कुछ भी हुआ उसे भुलाकर आगे की तरफ देखना चाहता हूं। यह कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और पंजाब रणजी टीम के कप्तान हरभजन सिंह का। वे वीरवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली में हैदराबाद की टीम के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले रणजी ट्राफी मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे।

विज्ञापन


हरभजन सिंह ने कहा कि अभी मेरा ध्यान घरेलू क्रिकेट पर है। इस रणजी सीजन में मुझे बेहतर शुरुआत मिलेगी, जिससे वापसी की कोशिश करूंगा। हरभजन ने कहा कि उनकी टीम में मनदीप सिंह, गुरकीरत मान और अमिजोत सिंह जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख कभी भी मोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


अब घरेलू क्रिकेट पर रहेगा सारा ध्यान: लक्ष्मण
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट स्टार रहे और हैदराबाद टीम के कप्तान वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद घरेलू क्रिकेट पर सारा ध्यान केंद्रित रहेगा। हैदराबाद की टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि अपने अनुभव इनमें बांटकर इन्हें आगे बढ़ा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अनुसार पंजाब टीम के कप्तान हरभजन सिंह एक हरफनमौला खिलाड़ी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस रणजी सीजन में बेहतर प्रदर्शन करके इंग्लैंड के खिलाफ टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed