{"_id":"5e7c261d8ebc3e77505a44b3","slug":"i-am-desperately-waiting-to-play-test-matches-says-shreyas-iyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट मैच खेलने के लिए बेताब अय्यर, कहा-बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट मैच खेलने के लिए बेताब अय्यर, कहा-बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं
Thu, 26 Mar 2020 09:18 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमित ओवरों की क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कलात्मक बल्लेबाज ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में नंबर चार पर अपनी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
अब ऐसी चर्चाएं है कि भारत जब इस साल के आखिर में फिर से टेस्ट मैच खेलेगा तो उन्हें भारतीय मध्यक्रम में किसी बड़े खिलाड़ी की जगह टीम में लिया जा सकता है।
विज्ञापन
It is the ultimate test. It's every cricketer's dream to play Test cricket. I'm eagerly waiting for my opportunity to represent my country in whites also. https://t.co/UIa33u2tFy
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) March 25, 2020
विज्ञापन
अय्यर ने टि्वटर पर सवालों के जवाब में टेस्ट क्रिकेट के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'टेस्ट क्रिकेट वास्तविक परीक्षा है। यह प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह टेस्ट क्रिकेट खेले। मैं भी इस लंबे प्रारूप में देश का प्रतिनिधित्व करने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'