गेल की इस पारी से निराश होंगे द्रविड़ और गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार का दिन क्रिस गेल के नाम रहा। उन्होंने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। जिम्बाव्बे के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में कैरिबियाई टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऐसी पारी खेली जिसका हर कोई दीवाना हो गया। दोहरा शतक जड़ते हुए गेल ने एक नहीं दो रिकॉर्ड कायम कर लिए।
सबसे पहले तो गेल ने दोहरा शतक लगाने के बाद वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में खुद को शामिल कर लिया है। वहीं, मारलोन सैमुल्स के साथ 372 रनों की बड़ी साझेदारी भी की।
गेल और सैमुल्स के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी से भले ही पूरा क्रिकेट जगत कायल हो गया हो लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ निराश है।
1999 वर्ल्ड कप में गांगुली-द्रविड़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, 1999 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाजों राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने 26 मार्च के दिन श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 318 रनों की साझेदारी की थी। जो पिछले 16 सालों से कोई तोड़ नहीं पाया।
लेकिन आज क्रिस गेल के तूफान के आगे गांगुली और द्रविड़ का यह रिकॉर्ड भी टूट गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गेल और सैमुल्स के बीच हुई बेजोड़ रिकॉर्ड साझेदारी को कब और कौन तोड़ता है।