{"_id":"3d071f16-8b2b-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"howard-did-not-know-about-me-says-watson","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बारे में नहीं जानते हैं हावर्ड: वाटसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेरे बारे में नहीं जानते हैं हावर्ड: वाटसन
सिडनी/एजेंसी
Updated Tue, 12 Mar 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुशासनहीनता के आरोप के कारण टीम से बाहर किए गए ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान माइकल क्लार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के महाप्रबंधक पैट हावर्ड पर पलटवार किया है। वाटसन ने कहा कि हावर्ड को मेरी टीम मैन की भूमिका के बारे में अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन
हावर्ड ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वाटसन कभी भी टीम प्लेयर नहीं रहे और टीम में वापसी के लिए उन्हें अनुशासन में रहना सीखना होगा। स्वदेश वापस लौटे वाटसन ने कहा, ‘मैं हावर्ड के यह सलाह दूंगा कि वह हर उस खिलाड़ी से मेरे बारे में पूछे जिन्होंने मेरे साथ खेला है। वे ही बताएंगे कि मैं एक टीम प्लेयर हूं या नहीं। हावर्ड मेरे बारे में नहीं जानते हैं। वह रग्बी से आए हैं और क्रिकेट से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं।’
विज्ञापन
इस बीच वाटसन ने कप्तान माइकल क्लार्क से अपने संबंधों के बारे में कहा, ‘हम दोनों के बीच मजबूत रिश्ता है। दोस्ती, पति-पत्नी और अन्य संबंधों की तरह कभी-कभी इसमें भी उतार-चढ़ाव आते हैं। मैं 12 साल की उम्र से क्लार्क के साथ हूं और उनके साथ और उनके खिलाफ क्रिकेट खेल रहा हूं। हममें काफी समानताएं और असमानताएं भी हैं।’
विज्ञापन