फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How Mumbai Indians Owner Akash Ambani Reacted To Fan's Rohit Sharma Query At IPL 2024 Auction

IPL 2024: 'चिंता मत करो...', ऑक्शन में फैंस ने रोहित शर्मा को लेकर सवाल पूछे, तो आकाश अंबानी ने दिया यह जवाब

Wed, 20 Dec 2023 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 11:54 AM IST
सार

नीलामी के दौरान एक फैन ने रोहित के बारे में फ्रेंचाइजी की योजनाओं के बारे में जोर से पूछा और एमआई के मालिक आकाश अंबानी ने शानदार जवाब दिया। इस बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
How Mumbai Indians Owner Akash Ambani Reacted To Fan's Rohit Sharma Query At IPL 2024 Auction
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के लिए नीलामी से पहले तक मुंबई इंडियंस की टीम चर्चा में थी। दरअसल, कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया था। ऐसे में फैंस गुस्से में थे और नाराजगी जाहिर कर रहे थे। हार्दिक ने नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में कदम रखा और उनके कप्तान बनने से रोहित का बतौर कप्तान 10 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। नीलामी के दौरान एक फैन ने रोहित के बारे में फ्रेंचाइजी की योजनाओं के बारे में जोर से पूछा और एमआई के मालिक आकाश अंबानी ने शानदार जवाब दिया। इस बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

आकाश ने क्या कहा?

फ्रेंचाइजी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, आकाश ने फैन से कहा- 'चिंता न करें, वह बल्लेबाजी करेंगे।' इस बीच ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनके साथी कप्तान पैट कमिंस मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) द्वारा 20.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए।

Chinta Maat Karo...": How Mumbai Indians Owner Reacted To Fans Rohit Sharma Query At IPL Auction" src="https://c.ndtvimg.com/2023-12/5e69gdlo_sfasa_625x300_20_December_23.jpg?output-quality=80&downsize=639:*" />
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस और स्टार्क ने तोड़े रिकॉर्ड

कमिंस और स्टार्क ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ा। करन को पिछले साल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2024 की नीलामी में 13 अलग-अलग देशों के 332 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। इनमें से भारतीयों की संख्या 216 थी। खिलाड़ियों को रिटेन करने, रिलीज करने और ट्रेड करने के बाद, आईपीएल 2024 की नीलामी में एकजुट हुए 10 क्लबों के पास अधिकतम 77 स्लॉट खाली थे, जिसमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए थे।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में क्या हुआ

How Mumbai Indians Owner Akash Ambani Reacted To Fan's Rohit Sharma Query At IPL 2024 Auction
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि, केवल केकेआर (23) और आरआर (22) ने 25 खिलाड़ियों के अपने कोटे को पूरा नहीं किया। इससे यह हुआ कि बोली प्रक्रिया के दौरान 72 खिलाड़ियों बिके। हालांकि, टीमों ने अपने 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट को जरूर पूरा किया। आईपीएल में 20 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाले स्टार्क और कमिंस के अलावा आईपीएल 2024 की नीलामी में 10 करोड़ या उससे अधिक की राशि पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (CSK, 14.00 करोड़ रुपये), भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (PBKS, 11.75 करोड़ रुपये), वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (RCB, 11.50 करोड़ रुपये) और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन (GT, 10 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed