{"_id":"683ed7d17a91c917d20b2804","slug":"how-many-times-qualifier-1-winner-won-ipl-trophy-sequence-going-on-from-rcb-champion-vs-pbks-stats-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमें कब-कब बनीं चैंपियन? RCB ने कायम रखा पिछले आठ से चला आ रहा ये सिलसिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमें कब-कब बनीं चैंपियन? RCB ने कायम रखा पिछले आठ से चला आ रहा ये सिलसिला
Wed, 04 Jun 2025 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:12 AM IST
सार
यह लीग के इतिहास में 12वीं बार है जब क्वालिफायर-एक और फाइनल में एक सी टीमें टकराईं थीं। इससे पहले कब-कब ऐसा हुआ यह नीचे टेबल में बताया गया है...
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : PTI/BCCI
Please wait...
विस्तार
आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। यह मैच बेहद दिलचस्प रहा। आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की और खिताबी सूखे को खत्म किया। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 टीम के चैंपियन बनने के सिलसिले को कायम रखा है। यह सिलसिला पिछले आठ साल से चला आ रहा है। आइए हम आपको बताते हैं कि अब तक आईपीएल में कितनी बार ऐसा हुआ है कि क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया है...
विज्ञापन
15 में से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम चैंपियन बनी
आईपीएल में शुरू में यानी 2008 से 2010 तक सेमीफाइनल प्रारूप में लीग के नॉकआउट मैच खेले जाते थे। हालांकि, 2011 से इसके नियम में बदलाव किए गए और प्लेऑफ की शुरुआत हुई। क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच तय किए गए। तब से लेकर 2025 तक कुल 15 सीजन हुए हैं और इसमें से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही फाइनल अपने नाम किया है। इसको और पुख्ता करें तो पिछले आठ साल में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी है। 2018 से लेकर 2025 तक क्वालिफायर-एक जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी है। सीएसके ने 2018, 2021, 2023 में, मुंबई ने 2019 और 2020 में, गुजरात ने 2022 में और केकेआर ने 2024 में ऐसा किया था। ये सभी टीमें क्वालिफायर-एक जीतकर फाइनल में पहुंची थीं। अब आरसीबी ने इस सिलसिले को कायम रखा है।

तीन बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम चैंपियन नहीं बनी
सिर्फ तीन ही बार ऐसा हुआ है जब क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम खिताब पर कब्जा न जमा पाई हो। खुद आरसीबी की टीम पहले यह भुगत चुकी है। आरसीबी का यह चौथा फाइनल था। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 में भी फाइनल में पहुंची थी। 2016 में आरसीबी क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें हराया था। तब एसआरएच की टीम एलिमिनेटर खेलकर फाइनल में पहुंची थी और एसआरएच एलिमिनेटर खेलते हुए फाइनल में पहुंचने और उसे जीतने वाली एकमात्र टीम है। हालांकि, अब आरसीबी उससे पार पा चुकी है।
2013, 2016 और 2017 में क्वालिफायर-एक जीतने वाली टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, क्वालिफायर-दो जीतने वाली टीम ने तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया है (2016 में एसआरएच को मिलाकर)। ये तीन साल 2013, 2016 और 2017 ही हैं। 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को क्वालिफायर-एक में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, इसके बाद मुंबई ने क्वालिफायर-दो जीता और फाइनल में पहुंची और सीएसके को हराकर चैंपियन बनी। वहीं, 2017 में एक बार फिर मुंबई ने ऐसा किया था। तब राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम ने क्वालिफायर-एक में मुंबई को हराया था। हालांकि, मुंबई ने क्वालिफायर-दो जीता और फिर फाइनल में आरपीएस को एक रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
सिर्फ तीन ही बार ऐसा हुआ है जब क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम खिताब पर कब्जा न जमा पाई हो। खुद आरसीबी की टीम पहले यह भुगत चुकी है। आरसीबी का यह चौथा फाइनल था। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 में भी फाइनल में पहुंची थी। 2016 में आरसीबी क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें हराया था। तब एसआरएच की टीम एलिमिनेटर खेलकर फाइनल में पहुंची थी और एसआरएच एलिमिनेटर खेलते हुए फाइनल में पहुंचने और उसे जीतने वाली एकमात्र टीम है। हालांकि, अब आरसीबी उससे पार पा चुकी है।
2013, 2016 और 2017 में क्वालिफायर-एक जीतने वाली टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, क्वालिफायर-दो जीतने वाली टीम ने तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया है (2016 में एसआरएच को मिलाकर)। ये तीन साल 2013, 2016 और 2017 ही हैं। 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को क्वालिफायर-एक में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, इसके बाद मुंबई ने क्वालिफायर-दो जीता और फाइनल में पहुंची और सीएसके को हराकर चैंपियन बनी। वहीं, 2017 में एक बार फिर मुंबई ने ऐसा किया था। तब राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम ने क्वालिफायर-एक में मुंबई को हराया था। हालांकि, मुंबई ने क्वालिफायर-दो जीता और फिर फाइनल में आरपीएस को एक रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
यह लीग के इतिहास में 12वीं बार है जब क्वालिफायर-एक और फाइनल में एक सी टीमें टकराईं थीं। इससे पहले कब-कब ऐसा हुआ यह नीचे टेबल में बताया गया है...
कब-कब आईपीएल में क्वालिफायर-1 और फाइनल में एक सी टीमें टकराईं
| साल | टीमें (Q1 और फाइनल) | खिताब विजेता |
|---|---|---|
| 2011 | CSK बनाम RCB | CSK |
| 2013 | CSK बनाम MI | MI |
| 2014 | KKR बनाम PBKS | KKR |
| 2015 | MI बनाम CSK | MI |
| 2017 | RPS बनाम MI | MI |
| 2018 | CSK बनाम SRH | CSK |
| 2019 | MI बनाम CSK | MI |
| 2020 | MI बनाम DC | MI |
| 2022 | GT बनाम RR | GT |
| 2023 | CSK बनाम GT | CSK |
| 2024 | KKR बनाम SRH | KKR |
| 2025 | RCB बनाम PBKS | RCB |