फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How did Rohit Sharmas team keep itself calm in a high-pressure match? know

Rohit Sharma: हाई-प्रेशर मैच में कैसे रोहित शर्मा की टीम ने खुद को रखा शांत? हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा, जानें

Tue, 16 Jul 2024 05:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 16 Jul 2024 05:44 PM IST
सार

बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

विज्ञापन
How did Rohit Sharmas team keep itself calm in a high-pressure match? know
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI

विस्तार

भारत ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। हाई-प्रेशर मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और हाथ से लगभग निकल चुके मुकाबले में वापसी की थी। इसको लेकर अब हिटमैन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टेंशन की स्थिति में कैसे टीम ने खुद को शांत रखा।
विज्ञापन


दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में भारत मुश्किल परिस्थिति में था। मार्करम की टीम को आखिरी 30 गेंदों पर जीत के लिए सिर्फ 30 रन चाहिए थे और उनके छह विकेट शेष थे। हेनरिक क्लासेन शानदार फॉर्म में दिख रहे थे और भारतीय स्पिनरों की जमकर धुनाई करते हुए उन्होंने महज 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर मैच का रुख लगभग अपनी तरफ मोड़ लिया था।
विज्ञापन


'मैं पूरी तरह ब्लैंक था'
अब रोहित ने फाइनल मुकाबले के आखिरी पांच ओवर को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय टीम ने खुद को शांत रखा। रोहित ने कहा, "हां, मैं पूरी तरह से ब्लैंक था। मैं बहुत आगे नहीं देख रहा था। मेरे लिए उस पल में बने रहना और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना बहुत महत्वपूर्ण था। हम सभी के लिए शांत रहना और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रयास करना बहुत महत्वपूर्ण था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'शांत रहने से मिली मदद'
रोहित ने खुलासा किया कि दबाव में शांत रहने से टीम को बहुत मदद मिली और जीतने में सक्षम रहे। उन्होंने आगे कहा कि, "जब हम बहुत दबाव में थे और दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे, तो हमने जो पांच ओवर फेंके, उससे पता चलता है कि हम कितने शांत थे। हमने बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया, किसी और चीज के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हम घबराए नहीं और यह हमारी तरफ से बहुत अच्छा रहा।"


भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed