फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How corona virus and bio secure bubble is suffering mental health of cricketers explained Virat Kohli

क्रिकेट पर भारी पड़ रहा कोरोना, कप्तान कोहली ने बताया कैसे पड़ रहा मानसिक स्वास्थ्य पर असर

Fri, 06 Nov 2020 04:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 06 Nov 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
How corona virus and bio secure bubble is suffering mental health of cricketers explained Virat Kohli

कोरोना महामारी के दौर में सारे क्रिकेट मैच जैव सुरक्षित यानी बायो सिक्योर बबल में हो रहे हैं। यह सुरक्षा का एक ऐसा घेरा होता है जिसमें कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता और न ही बायो बबल में रहने वाले खिलाड़ियों को बाहर जाने की अनुमति होती है। तय अंतराल में लगातार कई कोरोना टेस्ट से भी गुजरना होता है। इस बीच कोहली का मानना है कि लगातार 'बायो बबल' में रहना क्रिकेटर्स के लिए लिए मानसिक रूप से कठिन है।

विज्ञापन

How corona virus and bio secure bubble is suffering mental health of cricketers explained Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

दरअसल, आईपीएल खेल रहे सारे क्रिकेटर अगस्त से यूएई में हैं, इसके बाद भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे यानी बाहरी दुनिया से लंबे समय तक कटे रहेंगे। एक 'बायो बबल' से उसे दूसरे में जाने से पहले किंग कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के यूट्यूब चैनल पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

How corona virus and bio secure bubble is suffering mental health of cricketers explained Virat Kohli
virat kohli sad

भारतीय कप्तान विराट ने जैविक सुरक्षित माहौल में खेलने के लिए किसी भी दौरे की अवधि पर भी गौर करना होगा। बायो बबल में रह रहे सभी लोग शानदार है, माहौल अच्छा है। यही वजह है कि हम साथ खेलने का और बायो बबल में साथ रहने का मजा ले रहे हैं, लेकिन लगातार ऐसा होने से यह कठिन हो जाता है।

विज्ञापन

How corona virus and bio secure bubble is suffering mental health of cricketers explained Virat Kohli
विराट कोहली

अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय कप्तान ने मानसिक स्वास्थ्य पर भी बात की। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट या दौरा कितना लंबा है और खिलाड़ियों पर मानसिक रूप से इसका क्या असर पड़ेगा इस पर भी ध्यान देना चाहिए। एक जैसे माहौल में 80 दिन तक रहना और दूसरा कुछ नहीं करना या बीच में परिवार से मिलने की अनुमति होना। इन चीजों पर गंभीरता से विचार करना होगा।

How corona virus and bio secure bubble is suffering mental health of cricketers explained Virat Kohli
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में तीन वन-डे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पूर श्रृंखला खेलेगी जो जैविक सुरक्षित माहौल में ही होगी। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ भी 'बायो बबल' से हो रही मानसिक थकान के कारण बिग बैश लीग खेलने से इनकार कर चुके हैं। इंग्लैंड के सैम करन और जोफ्रा आर्चर भी बबल से निकलने के दिन गिन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed