{"_id":"6306eb67b40402558850f41f","slug":"hong-kong-becomes-sixth-team-of-asia-cup-2022-joins-india-and-pakistan-in-group-a","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2022: एशिया कप के मुख्य दौर में पहुंचा हॉन्ग कॉन्ग, ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2022: एशिया कप के मुख्य दौर में पहुंचा हॉन्ग कॉन्ग, ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान से होगा सामना
Thu, 25 Aug 2022 08:54 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:54 AM IST
सार
एशिया कप 2022 में पांच टीमें पहले से ही तय थी और छठी टीम के लिए क्वालिफिकेशन राउंड कराया गया। इसे जीतकर हॉन्ग कॉन्ग इस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में शामिल होने वाली छठी टीम बनी है।
विज्ञापन
हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप 2022 का क्वालिफिकेशन राउंड खत्म हो चुका है। हॉन्ग कॉन्ग ने आखिरी मुकाबले में मेजबान यूएई की टीम को हराकर मुख्य दौर में जगह बनाई और सभी को चौका दिया है। क्वालिफिकेशन राउंड में सभी मैच जीतने वाली हॉन्ग कॉन्ग की टीम अब भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में है। इस टीम में दोनों टीमों के साथ कम से कम एक मैच खेलने को मिलेगा। हालांकि, हॉन्ग कॉन्ग की टीम टूर्नामेंट जीतने की दावेदार नहीं है, लेकिन मुख्य दौर में जगह बनाने के बाद उसे भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। इससे हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी बहुत कुछ सीख सकते हैं।
क्वालिफिकेशन राउंड का आखिरी मुकाबला वर्चुअल फाइनल की तरह था। यूएई और हॉन्ग कॉन्ग में से जो भी टीम यह मैच जीतती उसका मुख्य दौर में जाना तय था। हालांकि, यूएई को मुख्य दौर में जाने के लिए बड़ी जीत की जरूरत थी। ऐसे में हॉन्ग कॉन्ग ने आसानी से यह मैच जीत लिया और तीन मैच में छह अंक हासिल किए। यह टीम अंकतालिका में टॉप पर रही और टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जगह बनाई। हॉन्ग कॉन्ग का पहला मैच 31 अगस्त को भारत के खिलाफ होगा। वहीं, दूसरे मैच में उसे दो सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ना होगा।

आसानी से जीती हॉन्ग कॉन्ग की टीम
हॉन्ग कॉन्ग ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएई के मैदानों में ओस के चलते पहले गेंदबाजी करना हमेशा फायदेमंद रहा है। इसी का फायदा उठाने के लिए हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान निजाकत खान ने पहले गेंदबाजी चुनी। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 147 रन बनाए। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। सबसे ज्यादा 49 रन कप्तान चुंदनगापोयिल रिजवान ने बनाए। जवार फरीद ने भी 27 गेंद में 41 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ मुहम्मद वसीम 18 और आर्यन लकरा 11 ही दहाई का आंकड़ा छू पाए।
हॉन्ग कॉन्ग के लिए एहसान खान ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। आयुष शुक्ला ने भी 30 रन देकर तीन विकेट लिए। एजाज खान को दो और यासिम मुर्तजा को एक विकेट मिला।
धैर्य के साथ खेले हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाज
अल अमीरात की पिच पर 148 रन का स्कोर बहुत मुश्किल नहीं था। इसी वजह से हॉन्ग कॉन्ग के बल्लेबाजों ने बहुत ही धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। कप्तान निजाकत खान ने 39 गेंद में 39 रन बनाए। यसीम मुर्तजा ने 43 गेंद में 58 रन और बाबर हयात ने 26 गेंद में 38 रन की पारी खेली। अंत किंचित शाह ने छह रन बनाकर मैच खत्म किया। यूएई के लिए जुनैद सिद्दिकी और बेसिल हमीद ने एक-एक विकेट लिया। हालांकि, जुनैद ने 11.70 के इकोनॉमी रेट से रन लुटाए और अपनी टीम की हार में अहम योगदान दिया।