{"_id":"a28b8710-c93c-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"home-ministry-rejects-pawar-s-request-denied-to-probe-all-ipl-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैचों की जांच से गृह मंत्रालय का इंकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल मैचों की जांच से गृह मंत्रालय का इंकार
नई दिल्ली, ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2013 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के सभी मैचों की जांच के जरिए बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार की इस मांग को झटका लगा है।
विज्ञापन
पवार ने बुधवार को आईपीएल में खेले गए सभी मैचों की जांच गृह मंत्रालय से कराने की आवाज उठाई थी। लेकिन गृह मंत्रालय ने पवार की इस मांग को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि पवार से पहले एक और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर ने भी आईपीएल के सारे मैचों की जांच की मांग उठाई थी।
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक ऐसा करना उसके लिए संभव नहीं है। मंत्रालय का तर्क है कि इन मैचों के खिलाफ कोई आधिकारिक आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अगर ऐसा होता भी है तो यह अधिकार क्षेत्र संबंधित क्षेत्र की जांच एजेंसी का बनता है। इस संबंध में जांच एजेंसियां अपना काम कर भी रही हैं। उनका इस मामले में दखल देने का कोई मतलब नहीं बनता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शरद पवार ने आईपीएल मैचों की जांच कराने के अलावा यह भी कहा था कि अगर वह होते तो ऐसा कुछ नहीं होता।
दिल्ली पुलिस अब तक स्पॉट फिक्सिंग केस पर 26 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।