फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hobart defeated Northern.

होबार्ट के 'तूफान' के आगे पस्त हो गए नार्दर्न डिस्ट्रिक्स

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Hobart defeated Northern.
तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास और डग बोलिंगर की घातक गेंदबाजी से होबार्ट हरिकेंस ने नार्दर्न डिस्ट्रिक्स को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ‘बी’ मैच में 86 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन


रायपुर में खेले गए मैच में टॉस जीतकर नार्दर्न ने होबार्ट को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन बनाए। उसकी ओर से एडिन ब्लीजार्ड ने 43 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


ब्लीजार्ड के अलावा शोएब मलिक ने 22 गेंदों में आतिशी अंदाज में खेलते हुए नाबाद 45 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौकों और 2 छक्के लगाए। ओपनर टिम पैने ने 43 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में नार्दर्न टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 19 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए। टीम खराब शुरुआत से कभी उबर नहीं पाई और पूरी टीम 16.4 ओवर में 92 रनों पर ही सिमट गई। बेन हिल्फेनहास और डग बोलिंगर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

नार्दर्न के लिए स्कॉट स्टाइरिस ने सर्वाधिक 27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 37 रन की पारी खेली। उसके 9 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed