{"_id":"999e9eb7a80b017816b260443210282e","slug":"hobart-defeated-northern-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होबार्ट के 'तूफान' के आगे पस्त हो गए नार्दर्न डिस्ट्रिक्स ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
होबार्ट के 'तूफान' के आगे पस्त हो गए नार्दर्न डिस्ट्रिक्स
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास और डग बोलिंगर की घातक गेंदबाजी से होबार्ट हरिकेंस ने नार्दर्न डिस्ट्रिक्स को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ‘बी’ मैच में 86 रन से शिकस्त दी।
रायपुर में खेले गए मैच में टॉस जीतकर नार्दर्न ने होबार्ट को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन बनाए। उसकी ओर से एडिन ब्लीजार्ड ने 43 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रनों की पारी खेली।
ब्लीजार्ड के अलावा शोएब मलिक ने 22 गेंदों में आतिशी अंदाज में खेलते हुए नाबाद 45 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौकों और 2 छक्के लगाए। ओपनर टिम पैने ने 43 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
जवाब में नार्दर्न टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 19 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए। टीम खराब शुरुआत से कभी उबर नहीं पाई और पूरी टीम 16.4 ओवर में 92 रनों पर ही सिमट गई। बेन हिल्फेनहास और डग बोलिंगर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
नार्दर्न के लिए स्कॉट स्टाइरिस ने सर्वाधिक 27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 37 रन की पारी खेली। उसके 9 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।