{"_id":"1c303aaa-5f18-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"hero-of-the-match-jadeja-english-batsmen-proved-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच के हीरो रहे जडेजा, जीरो साबित हुए अंग्रेज बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच के हीरो रहे जडेजा, जीरो साबित हुए अंग्रेज बल्लेबाज
कोच्चि/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 127 रनों की विशाल जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर ली है। पांच मैचों की सीरीज दो मैचों के बाद अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत की इस जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा। जडेजा ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना जौहर दिखाया। जडेजा के इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
मैच के हीरो जडेजा ने बनाए 61 रन और झटके 2 विकेट
रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी के दौरान जमकर शॉट लगाए। 37 गेंदों पर जडेजा ने 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। यही नहीं गेंदबाजी के दौरान जडेजा ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा। जडेजा ने 7 ओवर की गेंदबाजी में केवल 12 रन देकर 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
इंग्लिश बल्लेबाज रहे जीरो
286 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड का पहला विकेट इयान बेल (1) के रूप में 4 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों का आउट होना जारी रहा। केविन पीटरसन के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका। इंग्लैंड की पूरी टीम 36 ओवर में 158 रन बनाकर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें