{"_id":"0238aa66-30cd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"herath-heavy-on-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा हेराथ का पंजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा हेराथ का पंजा
गाले/एजेंसी
Updated Sat, 17 Nov 2012 09:09 PM IST
विज्ञापन
लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ के पांच विकेट की बदौलत मेजबान श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 221 रन पर समेट दिया। जवाब में स्टंप तक श्रीलंका ने एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए थे। ओपनर दिमुथ करुणारत्ने खाता खोले बिना मीडियम पेसर टिम साउदी की गेंद पर पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
सुबह, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मीडियम पेसर शमिंदा इरंगा ने ओपनर मार्टिन गुप्टिल को 11 और केन विलियम्सन को खाता खोले बिना आउट कर किवी टीम को शुरुआती झटके दिए। इरंगा ने तीन विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के लिए ब्रैंडन मैककुलम ने 68 और डेनियल फ्लिन ने 53 रन की पारी खेली।
विज्ञापन