फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Head coach Lalchand Rajput pulls out from Pakistan tour

भारतीय कोच लालचंद राजपूत के बगैर ही पाकिस्तान पहुंची जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम, जानें पूरा मामला

Tue, 20 Oct 2020 11:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 20 Oct 2020 11:32 PM IST
सार

जिम्बाब्वे को 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली श्रृंखला में रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच के बाद लाहौर में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। टीम मंगलवार को यहां पहुंच गई। जिम्बाब्वे का यह 2015 के बाद पहला पाकिस्तान दौरा है।

विज्ञापन
Head coach Lalchand Rajput pulls out from Pakistan tour
लालचंद राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बताया कि हरारे स्थित भारतीय दूतावास से सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए कोच लालचंद राजपूत को पाकिस्तान दौरे से छूट देने की मांग करने के बाद उन्होंने टीम के साथ यात्रा नहीं की। जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारतीय दूतावास के निवेदन पर राजपूत इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। राजपूत की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी कोच डगलस होंडो इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।

विज्ञापन


जेड.सी. ने ट्वीट किया, 'हरारे स्थित भारतीय दूतावास से राजपूत को पाकिस्तान दौरे से छूट देने की मांग के बाद वह इस दौरे पर नहीं जाएंगे। हरारे स्थित पाकिस्तान दूतावास ने उन्हें वीजा जारी कर दिया था।' ईएसपीएक्रिकइंफो के मुताबिक राजपूत के लिए छूट की मांग '(भारतीय) सरकार के अपने नागरिकों के लिए यात्रा दिशानिर्देश' के तहत की गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रवक्ता ने इसे जिम्बाब्वे क्रिकेट का आंतरिक मामला करार दिया, उन्होंने कहा, 'जिम्बाब्वे क्रिकेट अधिकारियों को हरारे में पाकिस्तान उच्चायोग से लालचंद राजपूत के लिए वीजा मिल गया था। वह अगर दौरे पर नहीं आये हैं तो यह जेड.सी. और राजपूत के बीच का अंदरूनी मामला है।'
विज्ञापन


पीसीबी के एक शीर्ष सूत्र ने हालांकि कहा कि भारत सरकार के निर्देशों ने राजपूत को पाकिस्तान का दौरा करने की अनुमति नहीं दी, जिससे बोर्ड में कुछ चिंता है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण भारत और पाकिस्तान का कोई द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध नहीं है। सूत्र ने कहा, 'यह चिंताएं वाजिब हैं क्योंकि पीसीबी भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप (2021) के लिए आईसीसी और बीसीसीआई से अगले साल जनवरी-फरवरी तक टीम के लिए वीजा मिलने की पुष्टि का इंतजार कर रहा है।' उन्होंने कहा, 'वीजा जारी होने के बाद राजपूत को पाकिस्तान आने से रोकने का कोई मतलब नहीं था। पीसीबी दौरे पर आने वाली टीमों को नियमानुसार सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा और आतिथ्य प्रदान करने के लिए बाध्य है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed