फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   He’s lying in bed with my sister’ says du Plessis on his teammate missing from the squad

साथी खिलाड़ी के टीम में शामिल नहीं होने पर डू प्लेसिस का बड़ा बयान, कहा- वो मेरी बहन के साथ...

Sun, 08 Dec 2019 05:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
He’s lying in bed with my sister’ says du Plessis on his teammate missing from the squad
फाफ डूप्लेसिस - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका के वन-डे के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया। एमजांसी सुपर लीग के एक मैच के दौरान पार्ल रॉक्स के कप्तान डू प्लेसिस की टॉस करने के लिए गए थे। रविवार को बोलैंड पार्क में नेल्सन मंडेला बे जायंट्स के खिलाफ मैच में टॉस के वक्त जब डू प्लेसिस से टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया तब उन्होंने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया। हालांकि बाद में वो बात मजाक में बदल गई।

विज्ञापन


टॉस हारने के बाद कप्तान डू प्लेसिस ने कहा कि हार्डस विलोजेन आज नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी कल ही मेरी बहन के साथ शादी हुई है और वे दोनों अभी साथ में सो रहे हैं।
विज्ञापन

 

35 वर्षीय क्रिकेटर की बहन रेमी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर विलोजेन के साथ शादी कर ली थी।

विलोजेन ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच में शिरकत किया है। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। आलराउंडर विलोजेन फ़िलहाल टी-20 लीग में अधिकतर दिखते हैं और भारत की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल में भी खेलते हैं। उन्हें 2020 के लिए पंजाब की टीम ने अपने साथ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed